शिवम दुबे का बेटी के जन्म के बाद आया पहला रिएक्शन, इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर

शिवम दूबे
शिवम दुबे और पत्नी की तस्वीर (photo credit: instagram/dubeshivam)

Shivam Dube became father of a lovely daughter: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे के घर खुशखबरी आई है। शिवम दुबे दूसरी बार पिता बन गए हैं, साल 2025 की शुरुआत में शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान ने एक प्यारी सी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। शिवम दुबे ने शनिवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।

Ad

शिवम दुबे ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिवम दुबे ने शनिवार की शाम अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में एक फ्रेम बना हुआ है, इस फ्रेम मे शिवम दुबे अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में सोफे पर पूरा परिवार बैठा हुआ है। जिस पर लिखा है कि it's a girl। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन पर शिवम दुबे ने अपनी बेटी की बर्थ डेट 03/01/2025 को लिखा हुआ है।

शिवम दुबे और अंजुम खान का एक प्यारा सा बेटा है,बेटी के जन्म के बाद उनका परिवार पूरा हो गया है। फैंस उन्हें इस खास दिन की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। शिवम दुबे पहली बार पिता 13 फरवरी, 2022 को बने थे जब उनकी पत्नी अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अयान है। वहीं अब इन दोनों के घर एक बार फिर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है।

Ad

2021 में हुई थी शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी

शिवम दुबे और अंजुम खान ने 2021 में शादी की थी। शादी से पहले शिवम दुबे और अंजुम खान ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। शिवम दुबे को अंजुम खान से शादी करने के लिए काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि वह हिंदू समाज से आते हैं और अंजुम मुस्लिम समुदाय से आती हैं। इस शादी के बाद शिवम दुबे को काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं अंजुम खान की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हैं और पेशे से एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने कुछ हिंदी सीरियल और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। लेकिन अंजुम अब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications