'ये फंस गया अब...',रोहित शर्मा और एम एस धोनी में कौन है बेहतर; शिवम दुबे ने दिया ये जवाब

शिवम दुबे ने रोहित शर्मा और एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवम दुबे ने रोहित शर्मा और एम एस धोनी को लेकर दी प्रतिक्रिया

Shivam Dube Revealed Who Is Better Rohit Sharma OR MS Dhoni : टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिससे वो दुविधा में पड़ गए। उनसे पूछा गया कि रोहित शर्मा और एम एस धोनी में से बेहतर कौन है। हालांकि इसका जवाब शिवम दुबे ने काफी अच्छे अंदाज में दिया। उनके इस जवाब से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी काफी प्रभावित हुए।

Ad

दरअसल शिवम दुबे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। वो एम एस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करने की वजह से ही शिवम दुबे को भारतीय टीम में जगह मिली थी। शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस तरह वो इंडियन टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी और आईपीएल में एम एस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं।

शिवम दुबे ने कपिल शर्मा के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल जीतने वाले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से पूछा कि आप दो टीमों से खेलते हैं। आईपीएल में धोनी की टीम से और इंडियन टीम में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हैं। कौन सा कप्तान आपको ज्यादा अच्छा लगता है। इसके जवाब में रोहित शर्मा कहते हैं कि 'ये फंस गया अब।' हालांकि शिवम दुबे ने बेहतरीन तरीके से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा,

मेरे क्रिकेट में आने का क्रेडिट तो मैं अपने पिता को देता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं जिसके साथ भी खेल रहा हूं। चाहे वो चेन्नई में खेल रहा हूं, या फिर इंडियन टीम में खेल रहा हूं। तो उस समय मेरे लिए बेस्ट कप्तान वही है।

शिवम दुबे के इस जवाब से कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। वो कहते हैं कि इसका जवाब क्या तूने पहले से ही सोच रखा था क्या। रोहित शर्मा कहते हैं कि दो दिन पहले ही क्या इसका जवाब सोच लिया था क्या।

आपको बता दें कि शिवम दुबे बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंडियन टीम का हिस्सा थे लेकिन इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications