शिवम दुबे की पत्नी बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम, इस खास चीज में हैं माहिर; बनाई अपनी एक अलग पहचान

शिवम दुबे
शिवम दुबे और अंजुम खान की तस्वीर (photo credit: instagram/dubeshivam,,anjum1786)

Shivam Dube wife profession: धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। इस जीत के बाद शिवम दुबे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान भी सुर्खियों में आ गई हैं। भारतीय क्रिकेटर के साथ-साथ उनकी पत्नी और बहन को भी खूब स्टॉक किया जाता है। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अभिनेत्री हैं, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम क्रिकेटर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान भी हुनर से भरी हुई है। अंजुम खान अपने हुनर के बदौलत लाखों कमाती हैं। आपको बताते हैं शिवम दुबे की वाइफ के बारे में।

Ad

वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान, जो कि मुस्लिम समुदाय से हैं, अपनी आवाज के दम पर लाखों कमाती हैं। अंजुम खान का जन्म 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ललित कला में डिग्री हासिल की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अंजुम खान ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Ad

अंजुम खान ने हिंदी धारावाहिकों और म्यूजिक एल्बमों में काम किया है। इसके अलावा अंजुम ने अपने करियर में बॉलीवुड फिल्मों के लिए वॉयस-ओवर का काम भी किया है। वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। अंजुम खान अपने इस हुनर से लाखों की कमाई करती हैं। वहीं अंजुम खान की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 तक उनकी नेटवर्थ दो करोड़ बताई गई है। अंजुम खान लाइमलाइट से दूर और अपनी जिंदगी को पर्सनल रखना पसंद करती हैं।

अंजुम खान से शादी करने की वजह से ट्रोल हुए थे शिवम दुबे

गौरतलब है कि शिवम दुबे और अंजुम खान ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। काफी समय तक साथ रहने के बाद अंजुम खान और शिवम दुबे ने 2021 में शादी कर ली थी। अलग-अलग समुदाय होने के कारण शादी के वक्त शिवम दुबे को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications