शोएब अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दी प्रतिक्रिया

 शोएब अख्तर
शोएब अख्तर

Ad

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शोएब अख्तर ने कहा कि सुशांत सिंह में ज्यादा आत्मविश्वास नहीं दिखा था। इसके अलावा शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि बिना सबूत सलमान खान के ऊपर आरोप लगाना गलत बात है। शोएब ने कहा कि मैं उनसे मिलकर भी बात नहीं कर पाया इसका मलाल है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर शोएब अख्तर ने कहा कि सुशांत सिंह से मैं 2016 में मिला था लेकिन अफ़सोस है कि उस समय मैं उनसे अपने अनुभव साझा नहीं कर पाया। इसका मुझे दुःख है। इसके अलावा शोएब अख्तर ने कहा कि मुझे उनमें आत्मविश्वास की कमी दिखाई दी। शोएब अख्तर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म के समय वे मेरे पास से सिर झुकाए निकल गए थे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले 3 बल्लेबाज

शोएब अख्तर ने सुशांत को बताया विनम्र

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि मुझे उनमें विश्वास की कमी तो दिखी लेकिन उनसे मिलने की इच्छा भी थी क्योंकि वे विनम्र बैकग्राउंड से आते हैं। उनके बारे में यही पता चला था कि वे धोनी का किरदार निभाते हुए फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा अख्तर ने यह भी कहा कि बिना सबूत किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है।

  शोएब अख्तर
शोएब अख्तर

गौरतलब है कि सुशांत सिंह को क्रिकेट जगत के लोग महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के बाद जानने लगे थे। इस फिल्म के बाद उन्हें एक स्टार की तरह देखा जाने लगा था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय से एकदम महेंद्र सिंह धोनी का चित्रण पेश किया था। देश-विदेश में इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी। यही कारण है कि सुशांत सिंह की ख़ुदकुशी की खबर के बाद क्रिकेट जगत से कई लोगों के बयान आए हैं, शोएब अख्तर से पहले शेन वॉटसन ने भी सुशांत सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications