Fans Comment on Shreyanka Patil post: भारत में अन्य खेलों के मुकाबले क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन पुरुष टीम के मुकाबले महिला क्रिकेट टीम अभी भी उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। महिला क्रिकेटर्स अपने खेल के साथ-साथ अपनी सुंदरता से भी फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस भी महिला क्रिकेटर्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की सुंदरता पर फैंस इस कदर फिदा हैं कि उन्हें नेशनल क्रश तक घोषित कर चुके हैं।वहीं RCB की एक और महिला क्रिकेटर श्रेयांका पाटिल की बात करें तो श्रेयांका पाटिल भी सुंदरता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इसी कड़ी में श्रेयांका पाटिल ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस ने स्मृति मंधाना के बाद उन्हें नेशनल क्रश घोषित कर दिया है। आपको दिखाते हैं श्रेयांका पाटिल की इंस्टाग्राम पोस्ट।फैंस ने श्रेयांका पाटिल को घोषित किया नेशनल क्रशआज देशभर में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत में भी इस राष्ट्रीय त्योहार की धूम खूब देखने को मिली। इस खास मौके पर श्रेयांका पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्रेयांका पाटिल ने भारतीय परिधान पहना हुआ है। View this post on Instagram Instagram Postफैंस श्रेयांका पाटिल की पोस्ट पर कमेंट कर गणतंत्र दिवस की बधाइयां तो दे ही रहे हैं, इसी के साथ फैंस उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। स्मृति मंधाना के बाद फैंस श्रेयांका पाटिल को नेशनल क्रश बता रहे हैं।श्रेयांका पाटिल की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)विराट कोहली की फैन हैं श्रेयांका पाटिलश्रेयांका पाटिल विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानती हैं। मैदान पर भी श्रेयांका पाटिल विराट कोहली की तरह अपने एग्रेशन को दिखाती हैं और उन्हीं की तरह खेलने की कोशिश करती हैं। श्रेयांका का मानना है कि वह बचपन से विराट कोहली को खेलते हुए देखकर बड़ी हुई हैं। यही कारण है कि उन्हें कोहली पसंद हैं।