Fan advises Shreyanka Patil to get married: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रेयांका पाटिल अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस भी उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं, उनकी हर पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आते हैं। हालांकि कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। ट्रोलर्स को इग्नोर कर श्रेयांका सोशल मीडिया पर हमेशा ही कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच श्रेयांका पाटिल सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर ट्रेंड फॉलो करती हुई नजर आईं। श्रेयांका पाटिल के इस वीडियो को देख एक फैन ने उन्हें शादी से जुड़ी खास सलाह दी है। आपको दिखाते हैं फैंस का कमेंट और श्रेयांका पाटिल का वीडियो।श्रेयांका पाटिल को सोशल मीडिया पर मिली शादी की सलाहश्रेयांका पाटिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं। श्रेयांका ने इस वीडियो में अपनी तमाम खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postकोई इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर कर श्रेयांका की तारीफ कर रहा है, तो कोई लव इमोजी शेयर कर उन पर प्यार लुटा रहा है। वहीं एक फैन ने कमेंट कर उन्हें शादी से जुड़ी सलाह दी है, एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि अब आपको भी शादी कर लेनी चाहिए।फैन ने शेयर किया खास वीडियो (photo credit: instagram/shreyanka_patil31)आरसीबी की अहम गेंदबाज हैं श्रेयांका पाटिलबता दें कि श्रेयांका पाटिल आरसीबी की अहम गेंदबाजों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, कभी डांस तो कभी जिम के फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। स्पिन गेंदबाज की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब चार मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल वो इंजरी के चलते टीम से दूर हैं। उन्होंने इंजरी के चलते ही WPL में भी हिस्सा नहीं लिया था। श्रेयांका पाटिल BCCI की महिला क्रिकेटरों की जारी नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल हैं। श्रेयांका पाटिल ने भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 16 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।