Indian Cricketers Diwali celebration pictures: भारत में कल यानी (31 अक्टूबर) को दीवाली का त्योहार मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत में भी इस फेस्टिवल को खूब धूमधाम से मनाया गया। चाहे वह शिखर धवन हों या फिर श्रेयस अय्यर। सभी खिलाड़ियों ने इस त्योहार को अपने-अपने घर पर दीप जलाकर सेलिब्रेट किया। वही क्रिकेटर्स ने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। क्रिकेटर्स ने परिवार संग मनाई दीवाली3. शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्टगुरुवार रात शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अपने दोस्तों और करीबी संग नजर आ रहे हैं। धवन ने अपने दोस्तों संग दीवाली का त्योहार मनाया। वहीं उन्होंंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा "लक्ष्मी जी की कृपा से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं"। शिखर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया ट्रेंड को बखूबी फॉलो भी करते हैं। धवन ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं भी दी थी। View this post on Instagram Instagram Postशिखर धवन ने अपने पिता के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैंस को दीवाली की बधाई दी, जिसमें धवन जॉनी लीवर की आवाज में फनी वीडियो शेयर कर दीवाली की बधाई दी। फैंस भी उनको बेहद पसंद करते हैं।2. श्रेयस अय्यर ने बहन श्रेष्ठा संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरेंभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने अपने परिवार संग दीवाली का त्योहार मनाया। शुक्रवार सुबह श्रेयस ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर तस्वीरें शेयर कर दीवाली की शुभकामनाएं दी। श्रेयस इन तस्वीरों में अपनी बहन श्रेष्ठा संग नजर आ रहे हैं। श्रेयस अपनी बहन संग बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। श्रेष्ठा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पेशे से कोरियोग्राफर हैं, जिसके चलते वह अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। View this post on Instagram Instagram Post1. सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका संग मनाई दीवालीभारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने उदयपुर में दीवाली सेलिब्रेट की। सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी प्रियंका और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने दीवाली के फेस्टिवल को खूबसूरत बनाने के लिए कैप्शन के जरिए अपने स्टाफ को बधाई भी दी। View this post on Instagram Instagram Post