शुभमन गिल की लाइफ में हुई एक और हसीना की एंट्री, क्या दोनों कर रहे डेटिंग?

शुभमन गिल
शुभमन गिल और अवनीत कौर की तस्वीर (photo credit: instagram/shubmangill,avneetkaur_13

Shubman Gill and Avneet Kuar dating rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल अपने खेल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट जगत में तो गिल छाए रहते हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो शुभमन का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका हैं लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।

Ad

शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर सारा और गिल की चर्चा होने लगती है। वहीं, कुछ समय पहले गिल का नाम टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित से भी जुड़ा था। अब गिल का नाम एक और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। इस एक्ट्रेस ने हाल ही में गिल को उनके 25वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं। इसके अलावा दोनों को कुछ समय पहले एक साथ भी देखा गया था।

इंस्टाग्राम स्टोरी से मची खलबली

शुभमन गिल ने 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। सभी ने उनको जन्मदिन की बधाईयां दी। वहीं, एक्ट्रेस अवनीत कौर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह एक तस्वीर में गिल के साथ नजर आ आईं। अवनीत ने तस्वीर के साथ लिखा, "शुभमन, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप लोगों को ऐसे ही प्रेरित करते रहिए। मुझे आपके ऊपर बहुत गर्व है।"

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में शुभमन गिल और अवनीत कौर को लंदन में कुछ दोस्तों के साथ एक साथ देखा गया था। वहीं, अब अवनीत की बर्थडे विश डेटिंग की अफवाहों को बढ़ा रही है। लेकिन इस मुद्दे पर ना ही शुभमन और ना ही अवनीत कौर ने कोई पुष्टि की है। गिल को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। वह दिलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में इंडिया ए के लिए खेले और कप्तानी भी की। लेकिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनकी टीम को इंडिया बी से हार सहनी पड़ी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications