शुभमन गिल जुड़ेंगे पंजाब के साथ? प्रीति जिंटा के साथ शूट किया खास वीडियो, IPL 2025 से पहले फैंस के बीच हलचल

preity g zinta
भारतीय बल्लेबाज ने प्रीति जिंटा के साथ शूट किया खास वीडियो ( photo credit: instagram/realpz)

Shubman Gill-Preity Zinta Video Shoot: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल का आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खास केमिस्ट्री शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं ये वीडियो देखने के बाद फैंस के बीच भी हलचल मच गई है कि क्या शुभमन गिल आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस वीडियो को प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका कैप्शन भी खास है और उन्होंने लिखा कि, मैं आप सभी के साथ अपना नया प्रोजेक्ट शेयर करने के लिए उत्सुक हूं।

Ad

प्रीति और शुभमन इस वीडियो में बेहतरीन केमिस्ट्री शेयर करते दिख रहे हैं। वहीं फैंस भी इस शूट वीडियो में दोनों को खासा पसंद कर रहे हैं। उसी बीच जब मौका आईपीएल 2025 के रिटेंशन और रिलीज का है तो अटकलें यह भी फैंस के बीच लगने लगी हैं कि क्या शुभमन गिल प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स का रुख कर सकते हैं। मॉडर्न क्रिकेट में प्रिंस ऑफ अहमदाबाद के नाम से मशहूर गुजरात टाइटंस के कप्तान के लिए यह कहना अभी बेहद जल्दबाजी होगा। हालांकि, लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि गुजरात टाइटंस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

क्या शुभमन छोड़ेगे गुजरात का साथ?

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने और गुजरात का साथ छोड़ने के बाद शुभमन गिल ने टीम की बागडोर संभाली थी। पहले दो सीजन में चैंपियन और रनर अप का सम्मान हासिल करने वाली ये टीम गिल की कप्तानी में प्लेऑफ तक में जगह नहीं बना पाई थी। इसके बाद अब टीम के कोच, मेंटोर सभी पदों में बदलाव की सुगबुगाहट है। उसी बीच गिल के प्रीति जिंटा के साथ इस वीडियो ने नई अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि, यह सिर्फ अटकलें ही हैं। यह कहना बेहद मुश्किल होगा कि गुजरात टाइटंस शुभमन गिल जैसे धाकड़ खिलाड़ी को रिलीज करने के लिए तैयार होगी।

मगर एक बात आपको बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी किसी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का मन बना लेता है तो उसे दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड किया जाता है या तो मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज करना होता है। श्रेयस अय्यर ने ठीक ऐसा ही किया था जब आईपीएल 2021 में मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा था और शुभमन गिल ने भी केकेआर को छोड़ गुजरात के साथ डील की थी। आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तारीख और नियमों का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। पुराने नियम के मुताबिक एक फ्रेंचाइजी तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। मगर इस बार शायद नियम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications