क्या शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच हुआ विवाद? इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने की चर्चा तेज; सोशल मीडिया पर मच रहा बवाल

शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबर आई सामने
शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबर आई सामने

Shubhman Gill Unfollow Rohit Sharma : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से शुभमन गिल ने भारतीय कप्तान को अनफॉलो कर दिया है।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स की कैटेगरी में रखा गया था। वो भारतीय टीम के साथ यूएस जरुर गए थे लेकिन 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि न्यूयॉर्क में मुकाबले खेलने के बाद भारतीय मैनेजमेंट ने शुभमन गिल को वापस इंडिया भेज दिया। मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि शुभमन गिल को अनुशासनहीनता की वजह से वापस भारत भेजा गया। वो टीम इंडिया के साथ यूएस जरुर गए थे लेकिन वहां पर अपने साइड बिजनेस की प्लानिंग में लगे हुए थे और टीम के साथ रहने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इसके अलावा ये भी खबर आ रही है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं है। इसी वजह से शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

शुभमम गिल को भारतीय टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया और उन्होंने रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया। अंबाती रायडू ने भी सेलेक्ट नहीं किए जाने के बाद टीम पर निशाना साधा था लेकिन केएल राहुल ने रोहित शर्मा को सपोर्ट करने की बात कही। इसके बावजूद उन्हें ट्रोल किया जाता है।
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए यशस्वी जायसवाल का चयन ओपनर के तौर पर कर लिया गया था और इसी वजह से शुभमन गिल को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि अभी तक यशस्वी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। ग्रुप स्टेज में वो बेंच पर ही बैठे रहे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications