Viv Richards Daughter Masaba Baby Girl Name Revealed: क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। क्रिकेट जगत के कई क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां बॉलीवुड से ही शुरू हुई हैं। कुछ क्रिकेटर्स को अपना प्यार मिल गया, लेकिन कुछ क्रिकेटर्स की प्रेम कहानियां सिर्फ कहानियां बनकर ही रह गईं भले ही उन प्रेम कहानियों का अंत हो गया हो, लेकिन आज भी उनकी बात हो जाती है। इन प्रेम कहानियों में से एक प्रेम कहानी वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्डस की है। दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्डस और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की प्रेम कहानी आज भी चर्चा में बनी रहती है। विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता की एक बेटी भी जिसका नाम मसाबा है। मसाबा पिछले साल अक्टूबर महीने में एक प्यारी बेटी की मां बनी थीं, वहीं तीन महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ रिवील किया है।बेटी के जन्म के तीन महीने बाद मसाबा ने बताया बेटी का नाममसाबा गुप्ता अक्टूबर महीने में एक बेटी की मां बनी थी। वहीं बेटी के जन्म के तीन महीने बाद मसाबा गुप्‍ता ने अपनी बेटी का नाम सोशल मी‍डिया पर शेयर किया है। मसाबा ने सोमवार दोपहर अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने और अपनी बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है, मसाबा ने अपने हाथ में बेटी के नाम का ब्रेसलेट पहना हुआ है। मसाबा की बेटी तीन महीने की हो चुकी हैं और उन्‍होंने अपनी बेबी गर्ल का नाम ‘मतारा' नाम रखा है। इसके साथ ही मसाबा ने अपनी बेबी गर्ल के नाम का मतलब भी बताया है। उन्‍होंने बताया कि यह नाम 9 हिंदू देवियों की दिव्‍य स्‍त्री ऊर्जा का प्रतीक है। View this post on Instagram Instagram Postमसाबा ने लोहड़ी के मौके पर अपनी बेटी का नाम अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अगर आप भी अपनी बेबी गर्ल के लिए नाम तलाश रहे हैं, तो आप मसाबा की बेटी के नाम से टिप्स ले सकते हैं। फैंस उन्हें ढेरों बधाईया दे रहे हैं। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने 27 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। मसाबा की शादी के दौरान विवियन रिचर्डस भी भारत आए थे और मसाबा की शादी में शामिल हुए थे।