Smriti Mandhana Special wish to birthday Shreyanka Patil: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना अपने फैंस की फेवरेट हैं मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ ही स्मृति सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वहीं स्टार क्रिकेटर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं फैंस उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। स्मृति मंधाना की अन्य खिलाड़ियों के साथ काफी जमती है अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका बॉन्ड कैसा है यह उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से ही पता चल जाता है। इसी कड़ी में साथी खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल को इस खास अंदाज से स्मृति मंधाना ने विश किया है जिसका वीडियो देखकर आप भी चौक जाएंगे। हालांकि अभी इस वीडियो को देखकर यह साफ नहीं हो पाया कि आखिर उसमें ऐसा क्या था जिसे देख चौंकते हुए श्रेयंका जमीन पर गिर गईं। इसको लेकर स्मृति मंधाना ने अपने पोस्ट में लिखा कि ऐसा क्या था यह जानने के लिए कुछ दिन रुकना पड़ेगा। स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्सर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसमें ज्यादातर फोटोज या वीडियो उनके साथी खिलाड़ियों के साथ होते हैं।इस खास अंदाज से श्रेयांका पाटिल को किया बर्थडे विशस्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज यानी 31 जुलाई को वीडियो शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्मृति मंधाना अपनी साथी भारतीय क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। वीडियो देखकर एक बार को आप भी घबरा जाएंगे कि हुआ क्या है। View this post on Instagram Instagram Postस्मृति मंधाना ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रेयंका पाटिल किसी होटल के रूम में हैं। श्रेयंका पाटिल ने वार्ड रोब खोलकर कुछ निकाला। इस पर पीछे से स्मृति मंधाना आवाज देकर कहती हैं कि वार्ड रोब में दाहिने वाला पहला खाना खोलो, वार्ड रोब में दाहिने वाला पहला खाना खोलो।यह सुनकर श्रेयांका और वैसा ही करती हैं जैसा स्मृति मंधाना ने कहा हुआ होता है। श्रेयंका पाटिल जैसे ही वार्ड रोब में दाहिने वाला खाना खोलती हैं तो वह डरकर नीचे गिर जाती है श्रेयंका चिल्लाते हुए जमीन पर गिर जाती हैं। इसके बाद हंसने की आवाज आने लगती है।जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं श्रेयस्मृति मंधाना ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं श्रेय!! इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ा, तुम्हारे जन्मदिन से बेहतर कोई दूसरा दिन हो ही नहीं सकता है। आपका आने वाला दिन शानदार हो।श्रेयंका पाटिल का जन्म 31 जुलाई 2002 को बेंगलुरू में हुआ था। श्रेंयका पाटिल ने अपने करियर में अब तक 3 वनडे इंटरनेशनल और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है। वह महिला टी 20 2024 लीग की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन की कप्तान स्मृति मंधाना ही हैं।