सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का बड़ा खुलासा, टीम इंडिया के लेग स्पिनर पर लगाए गंभीर आरोप; पढ़ें पूरी खबर

सीमा कान्याल
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बड़ा खुलासा किया है (photo credit: instagram/seemakanyal__x)

Seema Kanyal Accused Team India Leg Spinner: क्रिकेटर्स के अफेयर्स के बारे में अक्सर सुनने में आता है और भारतीय क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भी खूब जोड़ा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जाता है, वहीं शुभमन गिल का नाम भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर पर बड़ा आरोप लगाया है। आपको दिखाते हैं वह वीडियो और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के बारे में भी बताते है।

Ad

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा कन्याल ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर पर गंभीर आरोप लगाया है। मार्च की शुरुआत में सीमा एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं। इस पॉडकास्ट की एक क्लिप को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Ad

भारतीय लेग स्पिनर ने सीमा कन्याल को किए थे मैसेज

पॉडकास्ट के दौरान सीमा कन्याल ने टीम इंडिया के लेग स्पिनर को लेकर बताया, उनके पास एक क्रिकेटर का मैसेज आता था। उन्होंने कहा कि मैं शूट पर होती थी बिजी रहती थी, मैं शूट से वापस आई तो देखा कि हर दो घंटे में चार पांच मैसेज आ रहे थे कि आपको बात नहीं करनी है क्या, आप बिजी हो क्या। उस दौरान उनसे उस क्रिकेटर का नाम भी पूछा गया लेकिन उन्होंने क्रिकेटर का नाम नहीं बताया बस हिंट दी कि ये मैसेज टीम इंडिया के लेग स्पिनर ने किये थे। इस वक्त वह काफी चर्चा में भी हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा कन्याल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। सीमा के इंस्टाग्राम पर 528k फॉलोअर्स हैं। सीमा के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications