भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने हाल ही में भारत के दूसरे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जमकर तारीफ की है। गांगुली का मानना है कि धोनी ने जो भारत के लिए किया है वो अतुल्यनीय है। भारत के इस विकेटकीपर कप्तान ने टीम इंडिया को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी समेत तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलवाई। ऐसा करने वाले वो दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें भारतीय क्रिकेट में अब तक का सबसे सफल कप्तान माना जाता है।Mufaddal Vohra@mufaddal_vohraThala and Dada of cricket - MS Dhoni with Sourav Ganguly.13300569Thala and Dada of cricket - MS Dhoni with Sourav Ganguly. https://t.co/uWNgPlMzSxसौरव गांगुली और एमएस धोनी दोनों हाल ही में हुए एक कमर्शियल शूट के दौरान मिले थे। इन दोनों पूर्व कप्तान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी, जिनमें वो आपस में बात करते नजर आ रहे थे। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ कियाबीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने स्पोर्टस्टार ईस्ट स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान धोनी के साथ अपनी मुलाकात को लेकर बात की और साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा,जब आप एमएस धोनी की बात करते हैं तो यह सिर्फ उनके खेले गए मैचों की बात नहीं होती। यह उनका प्रभाव है, जो उन्होंने भारतीय क्रिकेट पर छोड़ा है। मैं उनसे कुछ दिन पहले मुंबई में मिला था, हम दोनों शूट कर रहे थे। वह एक शानदार चैंपियन हैं। वह भारत के ऑल-टाइम ग्रेट्स में से एक हैं। रांची जैसे शहर से आकर वर्ल्ड कप जीतना, जहां से किसी बड़ी मुश्किल से कोई खिलाड़ी निकलता है।एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।