टेम्बा बवुमा ने लगाया 'फ्लाइंग सिक्स', चर्चा का विषय बना जबरदस्त शॉट; देखें वीडियो

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टेम्बा बावुमा (Photo Credit_X/@ProteasMenCSA)
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टेम्बा बावुमा (Photo Credit_X/@ProteasMenCSA)

Temba Bavuma Flying SIX in SA vs SL Test Match: क्रिकेट के ग्राउंड में बल्लेबाजों के पास एक से एक कलात्मक शॉट होते हैं, तो कुछ अनोखे शॉट्स भी खेले जाते हैं। क्रिकेट में बल्लेबाजों के द्वारा कई बार अटपटे शॉट खेलते हुए देखा जाता रहा है। कुछ बल्लेबाजों के अपने ट्रेड मार्क शॉट्स होते हैं, तो कुछ शॉट्स कभी कभी अपने आप ही खेले जाते हैं। ऐसा ही एक बहुत ही अजीब शॉट दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टेम्बा बवुमा के बल्ले से निकला। जिसके बाद ये शॉट फैंस की पसंद बन गया है।

Ad

जी हां...दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज टेम्बा बवुमा ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक जबरदस्त छक्का लगाया था। छक्के के लिए खेला ये शॉट फैंस को अपना दीवाना बना गया। टेम्बा बवुमा ने फ्लाइंग छक्के से महफिल लूट ली और अब उनका ये छक्का सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुका है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Ad

टेम्बा बवुमा ने लगाया फ्लाइंग सिक्स, फैंस हुए फिदा

दरअसल दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में टेम्बा बवुमा ने बहुत ही अहम 70 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान प्रोटियाज स्टार खिलाड़ी ने 9 चौके और 1 छक्का लगाया। इस पारी में टेम्बा ने अपने छक्के से हर किसी को आकर्षित किया।

जहां प्रोटियाज टीम के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के गेंदबाज की पटकी हुई गेंद को उछलते हुए थर्डमैन की दिशा में छक्का लगा दिया। टेम्बा ने जब ये छक्का लगाया तो उनके दोनों ही पैर हवा में चले गए थे और इस फ्लाइंग छक्के से फैंस को सोशल मीडिया पर अपना कायल बना दिया।

डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कसा शिकंजा

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच डरबन में खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 191 रन के स्कोर पर ढ़ेर हो गई थी। लेकिन इसके बाद मार्को यानसेन की कातिलाना गेंदबाजी से बूते श्रीलंका को सिर्फ 42 रन के स्कोर पर ही समेट दिया। यानसेन ने 7 विकेट झटके। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने ये खबर लिखे जाने तक 3 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा दूसरी पारी में भी अर्धशतकीय पारी के साथ डटे हुए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications