SL vs IRE  : श्रीलंकाई ओपनर्स ने जड़े जबरदस्त शतक, आयरलैंड के खिलाफ टीम बड़े स्कोर की तरफ 

निशान मदुषका और दिमुथ करुणारत्ने ने बेहतरीन पारियां खेली
निशान मदुषका और दिमुथ करुणारत्ने ने बेहतरीन पारियां खेली

गॉल टेस्ट (SL vs IRE) का तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी समाप्त हुआ लेकिन उससे पहले पूरी तरह से श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। तीसरे दिन के स्टंप्स तक श्रीलंका ने 77 ओवर में 357/1 का स्कोर बना लिया था। क्रीज पर निशान मदुषका शतक लगाकर और कुसल मेंडिस अर्धशतक लगाकर मौजूद थे। श्रीलंकाई टीम अभी भी आयरलैंड के पहली पारी के स्कोर से 135 रन पीछे है।

Ad

दूसरे दिन के स्कोर 81/0 से आगे खेलने उतरी श्रीलंका ने 23वें ओवर में 100 रन पूरे किये। वहीं कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके और निशान मदुषका के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई। मदुषका भी अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी जारी रखी और आयरलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ रन बटोरते रहे। करुणारत्ने ने 116 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके करियर का 16वां टेस्ट शतक है। श्रीलंका ने भी 44 ओवर में 200 रन पूरे किये। कुछ देर बाद मदुषका ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ दिया। करुणारत्ने 115 के निजी स्कोर पर कर्टिस कैम्फर का शिकार बने। लंच तक श्रीलंका ने 48.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए थे।

लंच के बाद मदुषका को कुसल मेंडिस का साथ मिला और दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली। इस दौरान मेंडिस ज्यादा आक्रामक तेवर में नजर आये और उन्होंने 59 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 138 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी हुई। श्रीलंका ने 75वें ओवर में 350 रन पूरे किये। खराब लाइट के कारण चाय की घोषणा समय से पहले हो गई और श्रीलंका ने 77 ओवर में 357/1 का स्कोर बना लिया था।

खराब लाइट और फिर बारिश के कारण अंतिम सेशन में एक भी गेंद का खेल संभव नहीं हो पाया और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। मदुषका 149 और मेंडिस 83 रन बनाकर नाबाद थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications