Sri Lanka Women Squad For Tri-Nation ODI Series: क्रिकेट जगत में IPL 2025 और PSL 10 का रोमांच छाया हुआ है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट भी अब शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे (BAN vs ZIM) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं इसी महीने के अंत में महिला टीमें भी एक्शन में नजर आएंगी। 27 अप्रैल से श्रीलंका में वनडे फॉर्मेट में त्रिकोणीय सीरीज होनी है। इसके लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही अपने स्क्वाड घोषित कर दिए थे, वहीं अब मेजबान श्रीलंका ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम से कई बदलाव किए हैं और कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।
श्रीलंका ने 17 खिलाड़ियों का किया चयन
घरेलू सरजमीं पर होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका ने स्क्वाड में 17 खिलाड़ियों को मौका दिया है। न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंका को व्हाइट बॉल सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी और अब उस स्क्वाड की तुलना में 8 बदलाव किए गए हैं, जिसकी कमान एक बार फिर अनुभवी चमारी अट्टापट्टू के हाथों में है। स्पिनर मलकी मदारा को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उन्होंने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के दौरान प्रभावशाली डेब्यू किया था और दौरे पर श्रीलंका को मिली एकमात्र जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा विश्मी गुणारत्ने, निलाक्षी सिल्वा, हासिनी परेरा, पियुमी वत्सला, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा और हंसिमा करुणारत्ने की वापसी हुई है।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, हासिनी परेरा, पियुमी वत्सला, मनुदी नानायककारा, देवमी विहंगा, इनोका राणावीरा, इनोशी फर्नांडो, हंसिमा करुणारत्ने, रश्मिका सेववंडी, मलकी मदारा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया
श्रीलंका, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 27 अप्रैल
दूसरा वनडे: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मंगलवार, 29 अप्रैल
तीसरा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 02 मई
चौथा वनडे: श्रीलंका बनाम भारत, रविवार, 04 मई
पांचवां वनडे: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, बुधवार, 07 मई
छठा वनडे: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, शुक्रवार, 09 मई
फाइनल: टी.बी.डी., रविवार, 11 मई