IPL 2025 में लौटेगा ऑस्ट्रेलिया का यह धाकड़ खिलाड़ी! मेगा ऑक्शन में होगा शामिल, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड

Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

Steve Smith in IPL Mega Auction 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) को लेकर हर तरफ चर्चा है। फैंस के मन में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि इस बार सभी फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और कौन से खिलाड़ी रिलीज होंगे। ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि आईपीएल 2025 में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम भी शामिल है।

Ad

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं स्टीव स्मिथ

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टीव स्मिथ भी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा हो सकते हैं। स्मिथ आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन का भी हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। लेकिन इस बार सभी फ्रेंचाइजी की नजरें उनके ऊपर रहेंगी।

Ad

स्मिथ ने हाल ही में अपनी कप्तानी में वॉशिंगटन फ्रीडम को मेजर लीग क्रिकेट 2024 का टाइटल जिताया है। इसके अलावा वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। स्मिथ ने 9 मैचों में 56 की बेहतरीन औसत से 336 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148 से ऊपर का रहा था। दाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले थे।

आगामी आईपीएल सीजन से पहले कुछ टीमें अपने कप्तानों को भी रिलीज कर सकती हैं, ऐसे में स्मिथ उनके लिए कप्तानी का अच्छा विकल्प भी साबित हो सकते हैं। स्मिथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ आईपीएल में भी कप्तानी करने का अच्छा-खासा अनुभव है।

आईपीएल के 9 सीजन अब तक खेल चुके हैं स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ आईपीएल इतिहास के अनुभवी खिलाड़ियो में से एक हैं। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2012 में किया था। वहीं, वह आखिरी बार आईपीएल 2021 में एक्शन में दिखे थे। अपने 103 मैचों के करियर में स्मिथ अब तक 34.51 की औसत से 2485 रन बना चुके हैं।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 से ऊपर का रहा है और उनके बल्ले से एक शतक एवं 11 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। आईपीएल में स्मिथ अपने स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना का शिकार होते रहे हैं। लेकिन अब उनके खेल में काफी सुधार हो गया है, जिसका नमूना सभी ने MLC 2024 में देख लिया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications