विनोद कांबली को आर्थिक तंगी में सुनील गावस्कर से मिली बड़ी मदद, हर महीने मिलेंगे हजारों रूपये 

Sunil Gavaskar, Vinod Kambli, Indian Cricket Team, Champs Foundation
विनोद कांबली और सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar to Help Vinod kambli: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले लम्बे से समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। पैसों की कमी के चलते वह अपना इलाज भी ठीक ढंग से नहीं करवा पा रहे। इस मुश्किल समय में दिग्गज सुनील गावस्कर ने कांबली की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दरअसल, गावस्कर के चैंप्स फाउंडेशन के जरिए अब कांबली को हर महीने मदद मिलेगी। इस फाउंडेशन की शुरुआत 1999 में हुई थी, जिसका मकसद जरूरतमंद पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स की मदद करना है।

Ad

सुनील गावस्कर करेंगे विनोद कांबली की मदद

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चैंप्स फाउंडेशन के जरिए कांबली को हर महीने 30 हजार रूपये मिलेंगे, ये रकम उन्हें जिंदगीभर हर महीने मिलती रहेगी। इसी के साथ उन्हें अपना इलाज करवाने के लिए 30 हजार रूपये भी अलग से हर महीने मिला करेंगे। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कांबली की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके चलते उन्हें आकृति अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Ad

कांबली जब अस्पताल में भर्ती थे, तब भी कुछ क्रिकेटर्स ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था और कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। मालूम हो कि कांबली को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय कांबली ने लोगों से शराब ना पीने की अपील की थी और उन्हें नशीली चीजों के सेवन से बचने की दूर रहने की सलाह दी थी।

कांबली क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेहद करीबी दोस्त रहे हैं। लेकिन अपनी बुरी आदतों के चलते कांबली की ये हालत हो गई है। कुछ समय पहले कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वह अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे थे और सहारे के जरिए चल पा रहे थे। उनकी ये हालत देखकर सभी काफी चिंता में आ गए थे।

विनोद कांबली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर पर नजर डालें, तो कांबली ने 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले हैं। टेस्ट में कांबली ने 54.20 की उम्दा औसत से 1084 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 3 अर्धशतक निकले। वहीं, वनडे में उन्होंने 32 से ऊपर की औसत से 2477 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications