अगर पृथ्वी शॉ 400 रन बना देते तो और भी अच्छा होता...सुनील गावस्कर ने युवा बल्लेबाज की मैराथन पारी को लेकर दिया बयान

Nitesh
पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त मैराथन पारी खेली
पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त मैराथन पारी खेली

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में जबरदस्त तिहरा शतक लगाया और इंडियन टीम में वापसी के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। वहीं उनकी इस मैराथन पारी को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ ने इतनी बड़ी पारी खेली है कि अब चयनकर्ता उन्हें जरूर नोटिस करेंगे।

Ad

पृथ्वी शॉ की अगर बात करें तो वो काफी समय से इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तिहरा शतक लगा दिया और इसी वजह से हर कोई उनको भारतीय टीम में सेलेक्ट करने की बात कह रहा है।

चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिए बड़ा शतक लगाना जरूरी था - सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने भी पृथ्वी शॉ को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'पृथ्वी शॉ को यही करने की जरूरत थी। वो 60-70 रन बना रहे थे लेकिन इतने रन तो कई सारे लोग बनाते हैं। अगर आपको सेलेक्शन कमेटी का ध्यान अपनी तरफ खींचना है तो फिर बड़े शतक लगाने होते हैं, जैसे दोहरा शतक या तिहरा शतक। पृथ्वी शॉ ने लगभग 400 रन बना दिए थे। अगर वो 400 प्लस स्कोर बनाते तो और भी ज्यादा अच्छा होता।'

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में जबरदस्त तिहरा शतक लगाया। पृथ्वी शॉ ने 379 रनों की पारी खेली जो रणजी ट्रॉफी की एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। यही वजह रही कि मुंबई ने अपनी पहली पारी में 687/4 का विशाल स्कोर बनाया। अपनी पारी में उन्होंने 383 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 49 चौके और चार छक्के भी लगाए। शॉ रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications