सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच के आदेश के बाद प्रतिक्रिया दी है। सुरेश रैना ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि अभी भी मुझे दुःख होता है। इसके अलावा सुरेश रैना ने यह भी कहा कि सच्चाई जरुर बाहर आएगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को ही सुशांत सिंह की रहस्यमयी मौत के मामले में सीबीआई से जांच कराने का ऑर्डर दिया था।सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की बात करते हुए सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस फोटो में सुशांत सिंह के लम्बे बाल हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम करते हुए सुशांत सिंह ने बाल लम्बे किये थे। उस समय की इस फोटो में सुरेश रैना और सुशांत सिंह एक साथ हैं। सुरेश रैना ने कहा कि भाई अब भी दुःख होता है लेकिन मैं जानता हूँ कि सच की जीत होगी।यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 3 सफलतम कप्तानों पर एक नजरसुरेश रैना ने हाल की में लिया संन्याससुरेश रैना ने 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फिलहाल आईपीएल की तैयारी के लिए एक कैम्प कर रही है।It still hurts my brother but I know truth will prevail #JusticeforSushantSingRajput pic.twitter.com/x7DsUiPT5P— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) August 19, 2020सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में मुख्य किरदार निभाया था। संभवतः उस समय धोनी के साथ सुरेश रैना भी सुशांत सिंह राजपूत से मिले होंगे। एक उम्दा कलाकार के इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से हर व्यक्ति को दुःख हुआ और लोगों ने सीबीआई जांच के लिए एक अभियान छेड़ दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की सभी दलीलों को ख़ारिज करते हुए सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच का फैसला सुनाया। सुरेश रैना ने भी इस निर्णय के लिए ट्वीट करते हुए अपना समर्थन जताया।