मैंने एम एस धोनी और फिर अपने देश के लिए खेला, सुरैश रैना ने अपने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा

Nitesh
धोनी और रैना ने एकसाथ संन्यास लिया था
धोनी और रैना ने एकसाथ संन्यास लिया था

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बताया है कि उन्होंने क्यों 15 अगस्त 2020 को धोनी के संन्यास के बाद अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया था। सुरेश रैना ने इसके पीछे बड़ी वजह बताई है। उन्होंने कहा कि मैंने एम एस धोनी (MS Dhoni) और फिर अपने देश के लिए खेला और इसी वजह से उनके संन्यास के बाद अपने संन्यास का ऐलान किया।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त की शाम अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। धोनी ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए संन्यास लेने का ऐलान किया था। धोनी ने इस वीडियो में अपने करियर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाना बैकग्राउंड में रखा था। उनके संन्यास लेने के थोड़ी ही देर बाद सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी मैं भी इस सफर में आपको ज्वॉइन करता हूं।

एम एस धोनी एक बेहतरीन लीडर हैं - सुरेश रैना

सुरेश रैना से स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान इसका कारण पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा 'मैंने और धोनी ने एकसाथ कई मैच खेले हैं। मैं काफी भाग्यशाली रहा कि उनके साथ भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुकाबले खेलने का मौका मिला। हमें काफी प्यार मिला। मैं गाजियाबाद का रहने वाला हूं और वो रांची से आते हैं। मैंने एम एस धोनी और उसके बाद अपने देश के लिए खेला। ये एक कनेक्शन है। हमने कई सारे फाइनल खेले और वर्ल्ड कप भी जीता। वो एक बेहतरीन कप्तान और इंसान हैं।'

आपको बता दें कि इससे पहले सुरेश रैना ने कहा था कि एम एस धोनी की जर्सी का नंबर 7 है और मेरी जर्सी का नंबर 3 है। 15 अगस्त को भारत की आजादी के 73 साल पूरे हुए और इसी वजह से हमने इसी दिन संन्यास लेने का फैसला किया।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications