Suresh Raina-Shruti Haasan Throwback Story: क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच लव अफेयर कोई बड़ी बात नहीं है। बॉलीवुड से कई क्रिकेटर्स की जोड़िया बनी हैं। हालांंकि कुछ की जोड़िया बनी तो कुछ की प्रेम- कहानियां सिर्फ सुर्खियों तक ही सिमट कर रह गई हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से लेकर अथिया शेट्टी और केएल राहुल तक कई जोड़ियां जिनकों अपना मुकाम मिला है। जैसे यह कोई ट्रेंड है, वर्षों से बॉलीवुड अभिनेताओं को क्रिकेटरों से शादी करते देखा गया है।इसी तरह, 2014 में खबरें आई थीं कि भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ग्लैमरस अभिनेत्री श्रुति हासन के बीच अफेयर है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वेलकम बैक की अभिनेत्री सुरेश रैना से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आईपीएल पार्टी में मिली थीं। तभी दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर आईपीएल मैचों में श्रुति हसन सुरेश रैना को चीयर करती हुई नजर आती थीं। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता था कि सुरेश रैना श्रुति को अपना 'लकी मैस्कॉट' मानते थे।सुरेश रैना ने किया खारिजक्रिकेटर सुरेश रैना और एक्ट्रेस श्रुति हासन के अफेयर की खबरें 2014 में सुर्खियों में थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि सुरेश रैना से जब इस अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया था और खारिज कर दिया था। उनके अनुसार, उनका किसी से भी अफेयर नहीं चल रहा था। रैना ने यह बात ट्विटर के जरिए बताई थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर उस वक्त लिखा था कि, " कई मीडिया हाउसेज, जिन्होंने एक बार भी सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की, को साफ कर दूं कि मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं।" View this post on Instagram Instagram Postदोनों का सीक्रेट रिलेशनशिप था...सुरेश रैना कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन को डेट करने की खबरों के कारण चर्चा में थे। उस वक्त सामने आई खबरों की मानें तो श्रुति और रैना मैच्योर रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों इसे फिलहाल सीक्रेट ही रखना चाहते थे। श्रुति सुरेश रैना की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच के दौरान आईपीएल में कई बार टीम को चीयरअप करती हुई नजर आती थीं। लेकिन इस रिश्ते की सच्चाई क्या थी यह कभी मीडिया के सामने नहीं आ पाई। इसके बाद 3 अप्रैल 2015 को उन्होंने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी कर ली और सभी ऐसी अटकलों को खत्म कर दिया।