ऋषभ पंत CSK की तरफ से खेलते आएंगे नजर? सुरेश रैना ने दिया बड़ा हिंट

Photo Credit: X@CricCrazyJohns
Photo Credit: X@CricCrazyJohns

Suresh Raina Statement on Rishabh Pant: गुरुवार (31 अक्टूबर) को सभी 10 फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई। कुल 47 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल नहीं है। वहीं, इस बीच पंत को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, बाएं हाथ का ये विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता हुआ नजर आ सकता है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने खुद इसे लेकर अहम हिंट दिया है।

Ad

IPL 2025 में CSK की जर्सी में दिखेंगे ऋषभ पंत!

दरअसल, जियो सिनेमा से बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली में एमएस धोनी से मिला था और उस दौरान पंत भी वहां मौजूद थे। जल्द ही कोई पीली जर्सी पहनेगा। इतना बोलते ही रैना के चेहरे पर एक बड़ी स्माइल आ गई थी। पहले भी मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंत को खरीद सकती है। अब उस खबर के सच होने की उम्मीद नजर आ रही है।

Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स पंत को रिटेन करना चाहती थी। हालांकि, फ्रेंचाइजी चाहती थी कि वो इस बार बतौर खिलाड़ी खेलें और कप्तानी किसी और खिलाड़ी द्वारा करवाई जाए। पंत इस बात से सहमत नहीं हुए थे। यही वजह रही कि डीसी ने उन्हें रिलीज करना बेहतर समझा।

पंत अगर सीएसके में शामिल हो जाए हैं, तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी। सीएसके की फ्रेंचाइजी भी धोनी के जाने से पहले उनका बैकअप तैयार करना चाहती है। सीएसके के लिए पंत से अच्छा विकल्प और कौन हो सकता है। पंत ने विकेटकीपिंग और कप्तानी के गुण एमएस धोनी से ही सीखे हैं, जिन्हें वो अपने मेंटर भी मानते हैं।

दूसरी तरफ, सीएसके की बात करें तो उसने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। धोनी को फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है। उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा को भी रिटेन किया गया है। धोनी के IPL 2025 में खेलने की खबर से सीएसके के फैंस काफी खुश हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications