सूर्यकुमार ने किया खास काम, रोहित ने तुरंत लिया धोनी का नाम; देखें वीडियो

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credit: instagram/rohitsharma45, surya_14kumar)

Suryakumar Yadav helps Rohit Sharma to identify MS Dhoni by mimicry: टीम इंडिया के क्रिकेटर्स के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हे देखने के बाद हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं कुछ वीडियो काफी भावुक कर देने वाले होते हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर काफी गंभीर नजर आते है क्योंकि उन पर मैच को जीतने का प्रेशर भी होता है, लेकिन मैदान के बाहर उनका अंदाज अलग होता है। भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों की मिमिक्री करते हुए नजर आते हैं।

Ad

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी मैदान के बाहर काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। रोहित के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने तो उन्हें टीम का सबसे शरारती क्रिकेटर कहा था। इस बीच टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की। जिसमें रोहित शर्मा ने कई मजेदार खुलासे किए, लेकिन इस शो में रोहित को एक टास्क भी मिला, जो काफी मजेदार रहा।

लॉफ्टर शो में पहुंचे भारतीय क्रिकेटर्स

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सेकेंड सीजन शुरू हो चुका है। इसके दो एपिसोड प्रसारित भी हो चुके हैं। तीसरा एपिसोड शनिवार को आने वाला है। जिसमें भारतीय क्रिकेटर्स रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल नजर आने वाले हैं। वहीं शनिवार को आने वाले शो का एक प्रीव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सभी क्रिकेटर्स मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

धोनी को पहचानने का मिला था टास्क

दरअसल टास्क में अक्षर पटेल को महेंद्र सिंह धोनी की मिमिक्री करनी होती है, और रोहित शर्मा को उस मिमिक्री को पहचान कर सही क्रिकेटर का नाम बताना होता है। इसके लिए अक्षर पटेल अपने हाथों से धोनी के 2011 वर्ल्ड कप विनिंग सिक्स लगाने का पोज करते हैं, लेकिन रोहित पहचान नहीं पाते हैं और बोलते हैं कि इस तरह से छक्का तो हर कोई लगाता है। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव धोनी की एक्टिंग करते हुए रोहित शर्मा को हिंट देते हैं। सूर्या ने एक्टिंग करते हुए हेलिकॉप्टर शॉट लगाया और रोहित शर्मा तुरंत धोनी का नाम लेते हैं। वहीं रोहित अक्षर को डांटते हुए कहते है कि हेलिकॉप्टर घुमा ना तब समझूंगा। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications