किस मामले में जोस बटलर से आगे निकले सूर्यकुमार यादव? हार्दिक पांड्या का भी बड़ा कारनामा

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या (Photo Credit - BCCI.TV)
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या (Photo Credit - BCCI.TV)

SuryaKumar Yadav Leaves Behind Jos Buttler Most Sixes Record : भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में शानदार जीत हासिल की। इस दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स भी बने। टीम इंडिया के अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने भी कई कीर्तिमान अपने नाम किए। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्कों के मामले में अहम रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वो टी20 इंटरनेशनल में चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जोस बटलर को पीछे छोड़ा।

Ad

सूर्यकुमार यादव ने छक्कों के मामले में जोस बटलर को छोड़ा पीछे

टार्गेट का पीछा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी इस मैच में खेली। उन्होंने इस मैच में 14 गेंद पर 29 रन बनाए। इस दौरान 2 चौका और 3 छक्के लगाए। इन तीन छक्कों के साथ ही सूर्या के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में अब वो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से आगे निकल गए हैं। बटलर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक 124 मैचों में 137 छक्के लगाए हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने 72 मैचों में ही 139 छक्के लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब सूर्या चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं जिन्होंने 159 मैच में 205 छक्के जड़े थे।

Ad

सुरेश रैना से भी आगे निकले सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने इसके अलावा छक्कों के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ा। सूर्यकुमार यादव के अब टी20 में कुल मिलाकर 328 छक्के हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके 325 छक्के हैं। इस मामले में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 525 छक्के टी20 में लगाए हैं। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है जिन्होंने 416 छक्के लगाए हैं। जबकि एम एस धोनी 338 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी एक कीर्तिमान बनाया। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाया। हार्दिक ने 5वीं बार टी20 इंटरनेशनल में छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई और विराट कोहली से आगे निकले। किंग कोहली ने 4 बार ये कारनामा अपने करियर में किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications