3 भारतीय खिलाड़ी जो मनाते हैं छठ पर्व, टीम इंडिया के कप्तान भी शामिल 

इशान किशन
इशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (photo credit: instagram/surya_14kumar,ishankishan23)

Indian Cricketers who celebrate Chhath Puja: इस वक्त देशभर में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। छठ पूजा खास तौर पर बिहार का त्योहार होता है। हर जगह इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में छठ पूजा भी शामिल है। क्रिकेट जगत में भी इस त्योहार की परंपरा देखने को मिलती है। भारतीय क्रिकेटर में से कुछ खिलाड़ी भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

Ad

3. इशान किशन

इशान किशन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो इंडिया ए के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हैं।इस दौरे के लिए ईशान किशन इंडिया ए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में हैं। जिसकी वजह से वह इस बार छठ पूजा में अपने परिवार के साथ पूजा नहीं कर पाएंगे। हालांकि कोविड के दौरान इशान ने छठ पूजा का त्योहार अपने परिवार संग मनाया था। इशान छठ के मौके पर पैतृक घर नवादा गए थे। यहां उन्होंने छठ पूजा मनाई थी। वह छठ के सामान वाली टोकरी सिर पर रखे हुए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है। उस दौरान कोरोना की वजह से वह घाट पर नहीं जा पाए थे। ऐसे में उन्होंने घर की छत पर ही यह पूजा की थी।

Ad

2. सूर्यकुमार यादव

ईशान किशन तो बिहार से आते हैं लेकिन छठ का महापर्व टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर पर भी मनाया जाता है। सूर्यकुमार के घर छठ के मनाने का पता उनके सोशल मीडिया से भी चलता है। इस दिन पूरा परिवार आस्था के साथ यह त्योहार मनाता है। इस दौरान घर की महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

Ad

1.आकाशदीप

छठ का त्योहार बिहारवासियों के लिए बहुत मायने रखता है। आकाशदीप के घर पर भी छठ का त्योहार मनाया जाता है। आकाशदीप के घर पर यह त्योहार पूरे गांव के साथ मनाया जाता है। आकाशदीप कहते हैं कि यह त्योहार उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि इमोशन है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications