हार्दिक पांड्या के लिए खतरा बन सकता है यह भारतीय खिलाड़ी! MI की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

Suryakumar yadav reacts captain mumbai indians IPL
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने दर्ज किया था खराब प्रदर्शन (Photo Credit: X/@CricCrazyJohns)

Hardik Pandya MI Captaincy in Doubt IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के दौरान बड़ा बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, इस दौरान हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस खराब प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। इस दौरान एमआई ने महज 4 मैच जीते थे। ऐसे में अब आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर वापस से सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। वहीं, एक भारतीय खिलाड़ी के हालिया बयान का यह आशय निकाला जा रहा है कि वह आईपीएल में बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस टीम में रिप्लेस कर सकते हैं।

Ad

भारतीय टीम वर्तमान में बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। ऐसे में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। भारतीय कप्तान होने के साथ ही सूर्यकुमार यादव सफेद बॉल क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस जाहिर तौर पर उन्हें अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची में रखेगी। सूर्यकुमार यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मुकाबले की तैयारियों के दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से जुड़े सवालों का जवाब दिया। इस दौरान सूर्यकुमार ने हंसते हुए कहा कि,

आपने गुगली सवाल डाल दिया। मैं फिलहाल भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर अपनी नई भूमिका को एंज्वॉय कर रहा हूं। मैं जब रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के खेलता था, तो उनके कहने पर मैंने कई बार अपनी राय जाहिर की है। श्रीलंका के खिलाफ बतौर टी20 कप्तान नई भूमिका की शुरुआत से पहले भी मैंने ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ टीम के लिए कप्तानी की है। ऐसे में मैंने सभी कप्तानों से टीम का आगे बढ़ाने के बारे में सीखा है। फिलहाल, आगे जो भी होगा आपको पता चल ही जाएगा।

सूर्यकुमार यादव से इस बयान से चर्चा तेज हो गई है कि वह संभवत: मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस मामले में मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, यह जाहिर तौर पर गौर करने वाली बात होगी।

Ad

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर

वर्तमान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था। हालांकि, इसके बाद वह आईपीएल 2014 से लेकर आईपीएल 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस में वापसी करने के बाद से सूर्यकुमार यादव वर्तमान तक इसी टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में कुल 150 मुकाबले खेलते हुए 145.32 की स्ट्राइक रेट से 3594 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications