Suryakumar Yadav Funny Bollywood Style Video: सूर्यकुमार यादव क्रिकेट के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सूर्यकुमार अपनी लविंग वाइफ देविशा शेट्टी के साथ प्यार भरा बॉन्ड शेयर करते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर हर जगह दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसके अलावा सूर्यकुमार अपनी वाइफ को बैक बोन बताते हैं।
देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार उस वक्त से साथ हैं जब सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट खेलते थे। ऐसे में दोनों का साथ काफी पुराना है। अब IPL 2025 के रोमांच के बीच सूर्यकुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सूर्या और देविशा दोनों ही बॉलीवुड के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं, आपको दिखाते हैं क्रिकेटर का प्यार भरा वीडियो।
बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर आए सूर्यकुमार यादव
मंगलवार शाम सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी वाइफ संग बॉलीवुड की हिट मूवी 'नायक' का एक सीन रीक्रिएट कर रहे हैं। वीडियो में जहां सूर्यकुमार यादव अनिल कपूर का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं देविशा शेट्टी रानी मुखर्जी की भूमिका में नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कैप्शन पर लिखा कि Just how we roll।
एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि भाई पूरा फिल्मी है। एक अन्य फैन ने सूर्या के वीडियो पर मजेदार कमेंट कर लिखा कि भाई बॉलीवुड वालों का करियर ना खा जाना।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दमपर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देविशा मुंबई में बतौर डांस कोच बच्चों को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। डांस के अलावा देविशा को बेकिंग और खाना बनाने का भी काफी शौक है।