सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस ने गुड न्यूज का किया जिक्र; कमेंट में लिए मजे

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की तस्वीर (photo credit: instagram/surya_14kumar)

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty pictures: सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। सूर्यकुमार अपने खुशमिजाज स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं और देश भर में उनके लाखों-करोड़ों फैंस है। सूर्यकुमार यादव की सोशल मीडिया फैंस फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। उनके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 17.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Ad

सूर्यकुमार यादव जैसे ही कोई पोस्ट शेयर करते हैं, वह मिनटों में वायरल हो जाती है। यह बल्लेबाज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है। हाल ही में सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह एक तस्वीर में अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव की पोस्ट पर फैंस ने लिए मजे

दरअसल, सोमवार शाम सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी देविशा शेट्टी संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देविशा और सूर्यकुमार यादव दोनोंं ही भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। फैंस इस प्यारी जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार ने पोस्ट के कैप्शन को देविशा शेट्टी को डेडिकेट करते हुए लिखा कि Best dress up partner (आगे हार्ट इमोजी शेयर की है)।

Ad

वहीं फैंस सूर्यकुमार यादव से छोटे सूर्या के बारे में भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने सूर्या की पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि अरे सूर्या भाऊ गुड न्यूज कब दे रहे हो यार। वहीं एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि तुम्हारा पर्सनल ट्रॉफी कब आयेगा भइया। सूर्यकुमार यादव जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं, फैंस उनसे यह सवाल जरुर पूछते हैं।

सूर्यकुमार यादव की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट कर लिए मजे (photo credit: instagram/surya_14kumar)
सूर्यकुमार यादव की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट कर लिए मजे (photo credit: instagram/surya_14kumar)

बता दें कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी कॉलेज टाइम से एक साथ हैं। सूर्यकुमार अपनी वाइफ को बैकबोन कहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि देविशा शेट्टी उस वक्त से उनके साथ हैं जब वह घरेलू क्रिकेट खेलते थे। देविशा ने हर बुरे दौर में उनका साथ दिया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications