सूर्यकुमार यादव ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, यशस्वी-शुभमन ने भी किया धमाका; श्रीलंका को मिला 222 का लक्ष्य

 ऋषभ पंत ने 33 गेंद पर 49 रन बनाये
ऋषभ पंत ने 33 गेंद पर 49 रन बनाये

Sri Lanka vs India, 1st T20I 1st Innings Report: श्रीलंका और भारत के बीच पल्लेकेले में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मौके का फायदा उठाया और टीम का कुल स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 58 रन की तूफानी पारी खेली तो ऋषभ पंत ने 49 रन का अहम योगदान दिया। टीम इंडिया ने 213/7 का स्कोर बनाया है और श्रीलंका के सामने 214 का लक्ष्य रखा है।

Ad

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पॉवरप्ले में मचाया धमाका

टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आये यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद पर 74 रन जोड़े। भारत के उपकप्तान शुभमन गिल ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद पर 34 रन बनाए, तो यशस्वी ने 21 गेंद पर 40 रन की जबरदस्त पारी खेली। इसके बाद कप्तान सूर्या ने ऋषभ पंत के साथ पारी को सम्भाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर 8 चौके व 2 छक्कों की मदद से कुल 58 रन बनाये अंतिम ओवरों में ऋषभ पंत ने चौके छक्के लगाये और अपनी पारी में 33 गेंद का सामना करते हुए 49 रन बनाये। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या 9 रन, रियान पराग 7 रन और रिंकू सिंह ने 1 रन बनाया जबकि अंतिम ओवर में अक्षर पटेल ने 1 छक्का जड़ते हुए कुल 10 रन बनाये।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 214 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। श्रीलंका के लिए मथीसा पथिराना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके तो दिलशान मधुशंका, असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिए।

पहले मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications