सूर्यकुमार यादव के टी20 इंटरनेशनल करियर की 5 सबसे बेहतरीन पारी, चार शतक भी शामिल 

Afghanistan v India: Super Eight - ICC Men
सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में जबरदस्त कामयाबी हासिल कर चुके हैं

Suryakumar Yadav top 5 t20i innings: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था और आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार ने भारत के लिए 31 वर्ष की उम्र में अपना डेब्यू किया था। उन्हें हाल ही में रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद इस फॉर्मेट में पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया। SKY भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा कामयाबी उन्हें टी20 में मिली और इस फॉर्मेट में उनके नाम कुछ जबरदस्त रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

Ad

साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 71 मैच खेले हैं, जिसमें 42.66 की औसत और 168.65 के स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाए हैं। उनके नाम चार शतक भी दर्ज हैं। आज सूर्यकुमार के 34वें जन्मदिन के मौके पर हम उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की टॉप 5 सबसे बेहतरीन पारियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

Suryakumar Yadav के T20I करियर की पांच सबसे बेहतरीन पारियों पर एक नजर

5. 56 गेंद पर 100 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023

सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 के आखिरी में दिसंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत के लिए जरूरी तीसरे और अंतिम मुकाबले में 56 गेंद पर 100 रन की एक जबरदस्त पारी खेली थी, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की मदद से भारत ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया और मैच को 106 रन से जीतकर सीरीज में भी बराबरी कर ली थी।

youtube-cover
Ad

4. 51 गेंद पर 111* बनाम न्यूजीलैंड, 2022

साल 2022 के न्यूजीलैंड दौरे पर सूर्यकुमार यादव ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और एक शानदार शतक जड़ा था। सूर्यकुमार ने 51 गेंद पर 11 चौके व 7 छक्के लगाकर नाबाद 111 रन बनाए थे। उनकी पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 192 का लक्ष्य देकर 65 रन से जीत दर्ज की थी।

youtube-cover
Ad

3. 40 गेंद पर 68 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव की 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी शामिल है, जिसकी मदद से भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई थी। मुकाबले में सूर्यकुमार के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा था और स्काई ने छह चौके और तीन छक्के की मदद से 40 गेंद पर 68 रन बनाए थे, जिसकी वजह से टीम इंडिया 133/9 का स्कोर बनाने में सफल रही थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover
Ad

2. 51 गेंद पर 112* बनाम श्रीलंका, 2023

सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 के शुरू होने का जश्न श्रीलंका के खिलाफ एक धमाकेदार मैच जिताऊ शतक के साथ बनाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 51 गेंद पर नाबाद 112 रन की पारी खेली थी, जिसमें सात चौके और नौ छक्के भी शामिल रहे। उनकी पारी की मदद से भारत ने बड़ा स्कोर बनाकर 91 रन से जीत दर्ज की थी।

youtube-cover
Ad

1. 55 गेंद पर 117 रन बनाम इंग्लैंड, 2022

सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बनाया था। 216 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 31 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन सूर्या ने 55 गेंद पर 14 चौके और छह छक्कों की बदौलत 117 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें कायम रखी थीं। हालांकि, नीचे के बल्लेबाज फ्लॉप रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications