Suryakumar Yadav Visit Ayodhya: सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने (MI) की कप्तानी भी की थी, हालांकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अभी तीन मुकाबले खेले हैं, दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के 11वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था, इस मुकाबले में मुबंई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। इसी बीच सूर्यकुमार यादव अपनी वाइफ संग अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। गुरुवार सुबह सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी वाइफ के साथ अयोध्या के राम मंदिर में नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर की पोस्ट देख फैंस बोले अब होगा कमबैक, मुंबई इंडियंस ही जीतेगी, आपको दिखाते हैं कमेंट्स।अब होगा सूर्यकुमार यादव का कमबैक - फैंससूर्यकुमार यादव ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि वह अपनी वाइफ के संग अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पूजा- पाठ की है, रामजी के दर्शन किए। शेयर की गई तस्वीर में सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ देविशा दोनों ही सेम कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव अकेले नहीं बल्कि तिलक वर्मा, दीपक चाहर और जया चाहर भी अयोध्या दर्शन करने पहुंचे थे। जया चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें शेयर की है, तिलक वर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर की है। View this post on Instagram Instagram Postफैंस सूर्यकुमार यादव की तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि अब होगा कमबैक। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि नेक्स्ट मैच में फिफ्टी पक्का है सूर्या दादा। नेक्सट मैच में सेंचुरी पक्की है। अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा कि अब तो जीतना ही है प्रभु श्रीराम ने दर्शन दे दिए हैं तो। अन्य फैन ने देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार यादव की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि यहां तो फोटो लेना अलॉउ नहीं है तो इन लोगों ने कैसे फोटो ले ली।फैंस कमेंट्स (photo credit: instagram/surya_14kumar)