Lohri Special Devisha Shetty ethnic outfit looks: नया साल आ गया है और साल के शुरुआती महीने में ही कई त्यौहार आते हैं, जैसे लोहड़ी और मकर सक्रांति। लोहड़ी के त्योहार पर हर कोई ट्रेडिशनल आउटफिट ही पहनता है। कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन वाले सूट को वियर करती हैं, वहीं कई लाइटवेट लंहगा या ड्रेस पहनती हैं। अगर इस लोहड़ी आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी के एथनिक लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी तस्वीरें ऐसी हैं, जिसमें उन्होंने एथनिक आउटफिट पहना है। आप भी तस्वीरों से आइडिया ले सकती हैं, ताकि आप सबसे सुंदर और अलग नजर आएं।एथिनक लुक में देविशा शेट्टी की पांच खूबसूरत तस्वीरेंदेविशा शेट्टी अक्सर एथिनक ड्रेस ही पहनती हैं और त्योहारों के लिए उनकी ड्रेस को आप बखूबी कॉपी कर सकती हैं। देविशा शेट्टी ने यह तस्वीर 10 मार्च 2024 को शेयर की थी, अगर आप इस लोहड़ी लाइटवेट पहनना चाहती हैं तो देविशा के इस लुक को अपना सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Postदेविशा शेट्टी वैसे तो हर लुक में बहुत सुंदर लगती हैं, लेकिन उन पर भारतीय परिधान अन्य ड्रेस की बजाय ज्यादा शूट करते हैं। देविशा ने यह तस्वीर 1 दिसंबर 2023 को शेयर की थी, इस लोहड़ी आप इस ब्लैक लंहगे को ट्राई कर सकते हैं, अगर आपका वेट ज्यादा है तो ब्लैक ड्रेस में वेट भी अधिक समझ नहीं आएगा। View this post on Instagram Instagram Postदेविशा ने यह अनारकली शूट गणेश पूजा पर पहना था, जो कि काफी सिंपल और सोबर है। देविशा शेट्टी की इस ड्रेस को आप त्योहार हो या फिर पार्टी हर जगह ट्राई कर सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Postदेविशा शेट्टी ने इस तस्वीर में रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। अगर आपकी यह लोहड़ी शादी के बाद की पहली है तो आप इस साड़ी को कैरी कर सकती हैं। न्यू ब्राइडल पर यह साड़ी खूब अच्छी लगेगी। View this post on Instagram Instagram Postदेविशा शेट्टी ने इस तस्वीर में बेहद सिंपल और सोबर गाउन पहना हुआ है। यह गाउन कम हाइट वाली महिलाओं पर ज्यादा अच्छा लगेगा। अगर आपकी हाइट कम है और आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप देविशा की इस ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। View this post on Instagram Instagram Post