सूर्यकुमार यादव छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? फ्रेंचाइजी ने IPL 2025 से पहले किया क्लियर

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
सूर्यकुमार यादव को लेकर आया बड़ा अपडेट

Mumbai Indians On SuryaKumar Yadav : आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अभी काफी समय है। हालांकि उससे पहले ही अलग-अलग खिलाड़ियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस टीम को लेकर होती है। पिछले सीजन रोहित शर्मा को हटाकर जिस तरह से हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था, उसके बाद से यह चर्चा चल रही है कि शायद रोहित शर्मा इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दें। ठीक इसी तरह की अटकलें सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव को लेकर भी लगाई गई थीं, जिसको लेकर अब बयान भी आ गया है।

Ad

सूर्यकुमार यादव की अगर बात करें तो पिछले कुछ सीजन से वो लगातार मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे हैं। MI की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी कि सूर्यकुमार यादव शायद इस बार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दें और ऑक्शन का हिस्सा बनें। हालांकि अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

सूर्यकुमार यादव को लेकर केवल अफवाह है - MI सोर्स

लाइव हिंदुस्तान के मुताबिक मुंबई इंडियंस के सूत्रों ने स्पोर्ट्स तक से बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा,

सूर्यकुमार यादव कहीं पर नहीं जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ अटकलें लगा रहे हैं, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा अटेंशन मिल सके लेकिन सूर्यकुमार कही नहीं जा रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर की बात करें तो यह काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर 150 मैच खेले हैं और इस दौरान 3594 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 2 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145 का रहा है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर ही सूर्यकुमार यादव ने इंडियन टीम में भी जगह बनाई और अब वो टी20 टीम के कप्तान भी बन गए हैं। इससे पता चलता है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्होंने काफी ज्यादा प्रभावित किया है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम को लेकर अभी अनिश्चिताओं का दौर जारी है। किसे रिटेन किया जाएगा और किसे नहीं, इसको लेकर संशय की स्थिति बरकरार है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications