रोवमैन पॉवेल के छक्के से हैरान हुए अकील हुसैन, हैरानी भरे रिएक्शन का वीडियो वायरल 

Ankit
पॉवेल का छक्का देखकर हैरान रह गए अकील (फोटो: ICC)
पॉवेल का छक्का देखकर हैरान रह गए अकील (फोटो: ICC)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के आठवें मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (Westindies Cricket Team) ने जिम्बाब्वे को 31 रनों से हरा दिया। इस मैच में रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने जोरदार शॉट खेला और गेंद को सीधे स्टेडियम के बाहर मार। यह छक्का इतना लम्बा था कि उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे अकील हुसैन (Akeal Hosein) हैरान रह गए। इस छक्के पर अकील का रिएक्शन सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Ad

दरअसल, आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें पॉवेल का शॉट और उस पर अकील का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज की पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पॉवेल ने जोरदार छक्का लगाया, जो मैदान से बाहर चला गया। यह छक्का 104 मीटर लम्बा था, जिसे देखकर नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज अकील के होश उड़ गए। अकील इतने हैरान थे कि उन्होंने अपना हाथ सिर पर रख लिया।

Ad

पॉवेल ने 21 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली। वहीं अकील ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 23 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। कैरेबियाई टीम से जॉनसन चार्ल्स ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 45 रन बनाए। जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन सफलताएं हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने पॉवरप्ले में 55 रन जोड़ डाले। तेजी से रन बनाने के प्रयास में जिम्बाब्वे ने निरंतर अपने विकेट गंवाए। सबकी नजरें इस मैच में रजा की बल्लेबाजी पर थी और उन्होंने आठ गेंदों में 14 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 122 पर ऑलआउट हो गई। यह जिम्बाब्वे की पहली हार है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने अपना पहला मुकाबला जीता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications