साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा बना सकते हैं छक्कों का महा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे

Nitesh
रोहित शर्मा अपने छक्कों के लिए मशहूर हैं
रोहित शर्मा अपने छक्कों के लिए मशहूर हैं

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो उनकी निगाह एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। दरअसल रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। अभी तक केवल क्रिस गेल ने ही ये कारनामा किया है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में आ सकते हैं।

Ad

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 1999 से लेकर 2021 तक कुल मिलाकर 483 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और इस दौरान 553 छक्के लगाए। क्रिस गेल वैसे भी अपने छक्कों के लिए काफी मशहूर हैं। हर एक मैच में वो केवल चौके-छक्कों में ही बात करते हैं।

रोहित शर्मा की निगाहें 500 छक्कों के महा रिकॉर्ड पर

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वो इस वक्त दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने अभी तक 422 मैचों में 495 छक्के लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अगर वो पांच छक्के और लगा देते हैं तो फिर 500 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित शर्मा अभी क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से केवल 58 छक्के ही दूर हैं और आने वाले कई मैचों में वो इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 39 गेंद पर 53 रन बनाए और इस दौरान तीन छक्के भी लगाए थे। अपने इन्हीं तीन छक्कों के दौरान उन्होंने युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। अब रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 34 छक्के हो गए हैं। वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने कुल 33 छक्के लगाए थे। हालांकि अब रोहित शर्मा उनसे आगे निकल गए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications