T20 वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर में ज़िम्बाब्वे की बड़ी जीत, केन्या ने भी मुकाबला किया अपने नाम

ज़िम्बाब्वे ने पहला मुकाबला हारने के बाद जोरदार वापसी की (Photo Courtesy: Zimbabwe Cricket)
ज़िम्बाब्वे ने पहला मुकाबला हारने के बाद जोरदार वापसी की (Photo Courtesy: Zimbabwe Cricket)

T20 World Cup Africa Qualifier Final के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में केन्या का सामना नाइजीरिया से हुआ, जिसे हराकर केन्या ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं पांचवें मुकाबले में तंज़ानिया और ज़िम्बाब्वे की भिड़ंत हुई, जिसमें तंज़ानिया को बड़ी हार मिली। अंकतालिका में केन्या दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंक लेकर पहले और ज़िम्बाब्वे एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। वहीं, नाइजीरिया पांचवें और तंज़ानिया अंतिम स्थान पर है।

Ad

आज के पहले मैच में केन्या के खिलाफ नाइजीरिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए नाइजीरिया की टीम ने 20 ओवर में 121/7 का स्कोर खड़ा किया। इसाक दानलाडी ने सबसे ज्यादा नाबाद 46 रन बनाये, वहीं प्रोस्पर उसेनी ने 19 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। जवाब में केन्या ने अपने बल्लेबाजों की छोटी-छोटी पारियों की मदद से एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से ऋषब पटेल ने 32 और शेम नगोचे ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली। नाइजीरिया की हार के बावजूद प्रोस्पर उसेनी (19 गेंद 37 और 1/12) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में ज़िम्बाब्वे ने तंज़ानिया को 56 गेंद शेष रहते 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए तंज़ानिया 100 रन भी नहीं बना पाई और टीम ने 20 ओवर में मात्र 96/9 का स्कोर बनाया। सलूम जुम्बे ने सबसे ज्यादा 24 रनों की पारी खेली और नाबाद रहे। ज़िम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा और रिचर्ड एनगार्वा ने तीन-तीन विकेट लिए। 97 के लक्ष्य के जवाब में ज़िम्बाब्वे ने 10.4 ओवर में 98/1 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। ज़िम्बाब्वे के रिचर्ड एनगार्वा (3/17) प्लेयर ऑफ द मैच बने।

24 नवंबर को भी दो मुकाबले खेले जायेंगे। दिन का पहला मैच नाइजीरिया और रवांडा के बीच होगा, वहीं दूसरा मैच नामीबिया और यूगांडा के बीच होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications