'धोनी का छक्का, सचिन का सपना...,' 2011 वर्ल्ड कप जीत के 14 साल हुए पूरे; सोशल मीडिया पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब 

एमएस धोनी, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर (Photo Credit_Getty, X/@numbr45_, X/@nikun28)
एमएस धोनी, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर (Photo Credit_Getty, X/@numbr45_, X/@nikun28)

Social Media Reaction 2011 ODI World Cup Victory: 2 अप्रैल का दिन... रात के वक्त जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला वो विनिंग छक्का और दिग्गज कमेंटेटर रवि शास्त्री के उन शब्दों (Dhoni finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years) की गूंज आज भी फैंस के कानों में सुनाई देती है। ये वो पल था जिसे भारतीय क्रिकेट में कभी नहीं भुलाया जा सकता था क्योंकि टीम इंडिया ने 28 साल के बाद कपिल देव की टीम जैसा इतिहास दोहराया था।

Ad

जब टीम इंडिया ने 28 साल बाद जीता था वर्ल्ड कप

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 की इस ऐतिहासिक खिताजी जीत के आज यानी 2 अप्रैल 2025 को पूरे 14 साल हो गए हैं। इस ऐतिहासिक दिन को भारतीय क्रिकेट में खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। भले ही पंचांग के अनुसार तो भारतवर्ष में एक दीवाली बरसो से आ रही है। लेकिन 2011 में ये वो पल था जिसे दीवाली से कम नहीं माना जाता है और इसे पिछले 14 साल से फैंस पूरे जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

2011 वर्ल्ड कप जीत के पूरे हुए 14 साल

एक बार फिर से वो दिन आ गया। जिस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। मुंबई के वानखेड़े के खचाखच भरे स्टेडियम में खिताबी जंग में महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर फैंस को कभी ना खत्म होने वाली खुशी प्रदान की। इस मैच में जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से जीत का छक्का निकला ऐसे ही पूरे भारत में आतिशबाजी शुरू हो गई और इस जीत का जश्न पूरी रात मनाया गया।

इस ऐतिहासिक जीत को फैंस सोशल मीडिया पर खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं फैंस के कुछ खास रिएक्शन:

Ad

( 2nd April 2011 – भारत वर्ल्ड चैंपियन बना! धोनी का वो छक्का, सचिन का सपना पूरा, युवराज का जलवा)

Ad

(जीत - भारतीय क्रिकेट के लिए ज़रूरी, टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी)

Ad

(बस यही चाहता हूँ कि यह इतिहास खुद को दोहराए)

Ad

(क्रिकेट इतिहास का एक शानदार पल! इस दिन 2011 में, टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वनडे विश्व कप जीता था। एमएस धोनी के शानदार छक्के ने 28 साल के इंतजार को खत्म करते हुए जीत सुनिश्चित की थी!)

Ad

(क्रिकेट में मेरे लिए सबसे बेस्ट मोमेंट)

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications