चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारतीय स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं? जानें सभी की डिटेल्स 

भारत की 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन टीम (Photo Credit_Getty)
भारत की 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन टीम (Photo Credit_Getty)

2013 Champions Trophy Team India player details: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी एक बार फिर से वापसी करने जा रहा है। 2017 के बाद से ही इस इवेंट का आयोजन नहीं हो सका है। आखिरकार 8 साल के इंतजार के बाद अब 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में ये इवेंट होने जा रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए प्रबल दावेदार के रूप में मानी जा रही है। जहां टीम इंडिया के कुछ वे खिलाड़ी भी हैं, जो 2013 की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हैं।

Ad

भारत ने 2013 में इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली उस 15 सदस्यीय टीम के खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं, कहां हैं, ये जानना भी जरूरी बन जाता है। इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारतीय स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान)- टीम इंडिया के कप्तान रहे एमएस धोनी रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब वो आईपीएल खेलने के अलावा अपने बिजनेस में समय बिता रहे हैं।

2. शिखर धवन- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले साल ही संन्यास लिया है। हालांकि, धवन अभी कई फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं।

3. दिनेश कार्तिक- भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया है। जिसके बाद अब वो कमेंट्री करते हैं। इसके अलावा आईपीएल में आरसीबी के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में वह बतौर खिलाड़ी खेलने को तैयार हैं।

4. विराट कोहली- टीम इंडिया के सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वो अब वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलते हैं।

5. रोहित शर्मा- भारतीय टीम में इस वक्त रोहित शर्मा टीम के कप्तान हैं और उन्होंने कुछ समय पहले टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है।

6. सुरेश रैना- पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे सुरेश रैना संन्यास लेने के बाद अब रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग लीग खेलते हैं और कमेंट्री भी करते हैं।

7. मुरली विजय- टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय अब पूरी तरह से कमेंट्री करते हुए दिखाई पड़ते हैं।

8. रविचंद्रन अश्विन- भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने हाल ही में संन्यास ले लिया है। वो अब आईपीएल में ही खेलते नजर आएंगे।

9. रवींद्र जडेजा- टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वो इस वक्त वनडे और टेस्ट में एक्टिव हैं।

10. इरफान पठान- पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वो अब कमेंट्री के साथ ही लीजेंड्स लीग में खेलते हैं।

11. भुवनेश्वर कुमार- इंडिया के एक वक्त स्टार तेज गेंदबाज रहे भुवनेश्वर कुमार टीम से दूर हैं। वो इस समय घरेलू क्रिकेट और आईपीएल खेल रहे हैं।

12. अमित मिश्रा- भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे अमित मिश्रा अभी भी टीम इंडिया से दूर हैं, लेकिन उन्होंने संन्यास नहीं लिया है।

13. ईशांत शर्मा- भारत के तेज गेंदबाज रहे ईशांत शर्मा को काफी वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है। वो इस वक्त घरेलू क्रिकेट के साथ ही आईपीएल खेल रहे हैं।

14. उमेश यादव- भारत के तेज गेंदबाज इस वक्त टीम इंडिया से दूर हैं और वो वापसी की तलाश में हैं।

15. विनय कुमार- भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रहे विनय कुमार ने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके बाद अब वो कमेंट्री करते हुए दिखते हैं और संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीग में भी खेलते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications