Team India champion players new haircut: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की टीम को हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद से टीम इंडिया की हर कोई तारीफ कर रहा है। करें भी क्यों नहीं इतने सालों बाद ट्रॉफी घर आई है। वहीं इसके बाद टीम इंडिया के विराट कोहली से लेकर सभी खिलाड़ियों ने अपना हेयरकट करवाया है। जिसको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भर- भरकर कमेंट कर रहे हैं।खिलाडियों का न्यू हेयर कट वायरलआपको बता दें कि यह वीडियो rashidtheartist and studio17salonindia नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बहुत ही प्यारा गाना चक दे इंडिया लगा है और कैप्शन पर लिखा है कि, ' चैंपियंस का न्यू हेयर कट।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक यूजर ने कमेंटकर लिखा कि ये है विश्वविजेता। आपको आपकी जीत और भारत की जीत के लिए बहुत- बहुत बधाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सारे खिलाड़ी किसी हीरों से कम नहीं लग रहे हैं। ये हमारे देश और मैदान के हीरो हैं। एक अन्य ने लिखा कि वाह विराट भाई अब ऐसा हेयर कट मुझे भी कराना है। बहुत जल्द चैंपियन के हेयर कट कॉपी होने वाले है। सोशल मीडिया पर चैंपियन का हेयरकट खूब पंसद किया जा रहा है। साथ ही आर्टिसट की भी तारीफ करते फैंस नहीं थक रहे हैं।पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी का हेयरकट रह चुका ट्रेंड मेंपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हों। लेकिन वह अंदाज और लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं पिछले कुछ टाइम धोनी का हेयर स्टाइल काफी वायरल हो रहा था। लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। View this post on Instagram Instagram Postजिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। जो कि काफी कूल था। फैंस को धोनी का यह लुक काफी पसंद आया था। IPL 2024 में धोनी लंबे बालों वाले लुक के साथ खेलते दिखे थे। लंबे हेयर स्टाइल में धोनी बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन इस नए हेयरकट में धोनी किसी से कम नहीं लगते हैं।