शुभमन गिल को महंगी कार और घड़ी का भी है शौक, बल्लेबाज के पास बेहतरीन कलेक्शन 

शुभमन गिल
शुभमन गिल की तस्वीरें (photo credit: instagram/shubmangill)

Shubman Gill watch and car collection: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। गिल ने बहुत ही कम समय में टीम इंडिया में अपनी खास जगह बना ली है। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके शुभमन गिल ने कुछ समय में ही अपने नाम कई शानदार रिकॉर्ड भी कर लिए हैं।

Ad

शुभमन गिल की फैन फॉलोइंग भी बहुत जबरदस्त है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शुभमन काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं, इस बात का अंदाजा आपको उनकी मंहगी चीजों से लग जाएगा। उनके पास महंगी से महंगी कार और घड़ी का कलेक्शन है।

कार का तगड़ा कलेक्शन है शुभमन गिल के पास

शुभमन गिल को कार का काफी शौक है। महंगी-मंहगी गाड़ियां उनके गैराज की शोभा बढ़ाती हैं। शुभमन के कलेक्शन में सबसे पहली कार महिंद्रा थार है। महिंद्रा थार लोगों की फेवरेट कार में से एक है। बात करें कार की कीमत की तो महिंद्रा थार करीब 18 लाख रुपये की है। वहीं, इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के गैराज कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज E350 है। इस कार की कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। यह अपने कंफर्ट और परफॉर्मेंस की वजह से सेलेब्स की फेवरेट कार है। इसके अलावा गिल के पास प्रीमियम एसयूवी रेंज रोवर वेलार भी है। इस कार की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Ad

शुभमन गिल के पास मौजूद हैं कई महंगी घड़ी

शुभमन गिल के पास कई मंहगी घड़ियां हैं। उन्हें कई बार रोलेक्स मॉडल, जी-शॉक और गेराल्ड चार्ल्स वॉचेस एनालॉग जैसी घड़ी पहने हुए देखा गया है। गिल के पास सबसे महंगी घड़ियों में से एक टैग ह्यूअर फॉर्मूला 1 है, जिसकी कीमत लगभग 1.6 लाख रुपये है। टैग ह्यूअर के अलावा, गिल के पास एक गेराल्ड चार्ल्स मेस्ट्रो घड़ी है, जिसकी कीमत 19.30 लाख रुपये है। इस घड़ी को शुभमन गिल ने कई इवेंट के दौरान पहना है। गिल को G-Shock घड़ियां भी बहुत पसंद हैं। उन्होंने 2022 से 2024 तक इस ब्रांड का प्रमोशन भी किया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications