Hindi Cricket News: एम एस धोनी को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, कहा भारतीय टीम किसी की निजी संपत्ति नहीं

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह विश्वकप के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। विश्वकप के बाद वह सेना के ट्रेनिंग कैंप में चले गए। हालांकि, बीच-बीच में उनके संन्यास को लेकर तरह-तरह की बातें उठने लगती हैं। अब घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने धोनी के संन्यास को लेकर तीखे बोल बोले हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा मुखर रहने वाले मनोज ने कहा कि धोनी के भविष्य को लेकर बीसीसीआई को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Ad

उन्होंने कहा कि धोनी ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने टीम इंडिया को संवारने में अपना काफी योगदान दिया है। सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि अब समय आ गया है, जब धोनी को खुद टीम से अलग हो जाना चाहिए। वह काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि, विराट कोहली कह रहे हैं कि अब भी टीम को धोनी की जरूरत है। मुझे लगता है कि अब चयनकर्ताओं को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्हें साहस दिखाना होगा।

धोनी के हाल ही के प्रदर्शन पर मनोज तिवारी ने कहा कि वह पहले की तरह नहीं खेल पा रहे हैं। उनके खेल में लगातार गिरावट आ रही है। मैदान पर सबसे बेहतरीन टीम को उतरना चाहिए। भारतीय टीम किसी की निजी संपत्ति नहीं है। युवाओं को इसमें मौका मिलना चाहिए। जो खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं, वे टीम में रहते हैं और जो नहीं चलते हैं, उन्हें मजबूरन दूर जाना ही पड़ता है।

मुझे पता है कि चयनकर्ता अतीत के प्रदर्शन के आधार पर धोनी को टीम में जगह दे रहे हैं। हमारे देश में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम किसी की निजी संपत्ति नहीं है, यह देश की एक टीम है। इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान में ही मनोज तिवारी भारतीय टीम में आए थे। लगातार इंजरी की वजह से वह टीम में अपना स्थान बरकरार नहीं कर पाए। उन्होंने 12 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications