Yashasvi Jaiswal Personal Life: भारत में हर एक बच्चा टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखता है। क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा खेला जाने वाले खेल है। ऐसे में टीम इंडिया तक का सफर हर किसी के लिए आसान नहीं रहता है। ऐसा ही एक नाम है यशस्वी जायसवाल जिन्होंने बचपन से ही काफी संघर्ष किया है लेकिन उनके जुनून के आगे हर कोई हार गया। अब यशस्वी के अच्छे दिन आ गए हैं। वह भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बनते जा रहे हैं। एक समय था जब वह टेंट में रहा करते थे, लेकिन आज वह करोड़ों के घर के मालिक हैं।टेंट में रहते हुए अपने सपने को पूरा कियाएक वक्त था जब यशस्वी जायसवाल उत्तर प्रदेश से मुंबई क्रिकेटर बनने का सपना लेकर आए थे। यहां वह कुछ दिन अपने चाचा के घर पर रुके, लेकिन चाचा का घर काफी छोटा था। ऐसे में उन्हें आजाद मैदान में एक टेंट में रहना पड़ा। जबकि उनके माता-पिता वापस उत्तर प्रदेश के बडोही गांव में थे। यशस्वी जायसवाल की दिन-रात की मेहनत तब रंग लाई, बाद में कोच ज्वाला सिंह उन्हें अपने घर ले गए और फिर तराशकर इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाने में अहम योगदान दिया। View this post on Instagram Instagram Postमुंबई में खरीदा करोड़ों का घरयशस्वी ने इसी साल की शुरुआत में बांद्रा ईस्ट में टेन बीकेसी प्रोजेक्ट में 5.38 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीदा है। जायसवाल ने जो अपार्टमेंट खरीदा है वह 1110 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। जायसवाल ने इसकी रजिस्ट्री 7 जनवरी 2024 को करवाई थी। यशस्वी ने जो अपार्टमेंट खरीदा है वो प्रोजेक्ट अडानी रियलटी के पास है। हालांकि, यह मुंबई में यशस्वी का पहला घर नहीं है। इससे पहले उन्होंने ठाणे में एक 5 BHK फ्लैट खरीदा था।यशस्वी जायसवाल का अभी तक का करियर View this post on Instagram Instagram Postयशस्वी जायसवाल को पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला था। वह अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 68.53 की औसत से 1028 रन हैं। इस दौरान वह 3 शतक लगा चुके हैं, इनमें से दो को उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील भी किया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में जायसवाल के नाम 162.78 की स्ट्राइक रेट से 643 रन हैं, जिसमें वह 1 शतक भी लगा चुके हैं।