मुंबई के बल्लेबाज, द ओवल की दूसरी पारी और भारत की जीत; 2025 में भी दोहराई जाएगी यह कहानी?

Neeraj
England v India - 5th Rothesay Test Match: Day Three - Source: Getty
England v India - 5th Rothesay Test Match: Day Three - Source: Getty

India's two wins at Oval: भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। मैनचेस्टर में ड्रॉ खेलने के बाद भारत अभी भी सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ा हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम के साथ फैंस की निगाहें ओवल में चल रहे टेस्ट पर है। भारत की इच्छा इस टेस्ट को जीतकर सीरीज़ बराबर करने की है। यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया की इस इच्छा का मान रखा है और शानदार शतक जड़ दिया। हालांकि वह अपनी शतकीय पारी को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं। जायसवाल ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। और इस पारी के बाद से ही फ़ैन्स का ध्यान एक अजब संयोग की ओर गया है। इस संयोग में मुंबई के कई बल्लेबाज शामिल हैं।

Ad

पहली बार अजित वाडेकर ने भारत को विजयी बनाया था

इससे पहले भारत ने ओवल में कई सारे मुकाबले खेले हैं पर केवल दो में जीत दर्ज करने में सफल रहा है। भारत पहली दफा इस ग्राउंड में साल 1971 में जीता था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे।

भारत की तरफ़ से एकनाथ सोल्कर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए थे। भारत की दूसरी पारी 284 रन पर सिमट गई थी। रे इलिंगवर्थ ने सर्वाधिक पांच विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 101 रन पर समेट दी थी। भगवत चंद्रशेखर ने शानदार 6 विकेट अपने नाम किए थे। भारत के लिए दूसरी पारी में मुंबई के अजित वाडेकर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए थे। 6 विकेट खोकर भारतीय टीम ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।

Ad

दूसरी बार विराट कोहली की कप्तानी में जीता था भारत

दूसरी बार भारत ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी विराट कोहली की अगुआई में इंग्लैंड को 157 रन के बड़े अंतर से हराया था। साल 2021 में खेले गए इस मुकाबले में भारत की तरफ़ से पहली पारी में शार्दुल ठाकुर और कोहली ने पचासा जड़ा था। क्रिस वोक्स ने शानदार चार विकेट लिए थे।

भारतीय पारी 191 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 290 रन बनाए थे। उमेश यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए थे। भारत की दूसरी पारी में मुंबई के रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था। रोहित के अलावा चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर ने पचासा लगाया था। भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी को 210 रन पर रोक दिया। उमेश यादव ने तीन विकेट लिए थे।

यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में बनाए सर्वाधिक रन

भारत की तरफ से दूसरी पारी में जायसवाल ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का छठा और इंग्लैंड के खिलाफ चौथा शतक है। बताते चलें कि जायसवाल भी मुंबई के हैं। इससे पहले ओवल में भारत की जीत में मुंबई के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में यह कयास लगना शुरू हो गया है कि भारत ओवल में चल रहे इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकता है।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications