'UK 1845'- टीम इंडिया को दिल्ली से मुंबई ले जा रही फ्लाइट को मिला स्पेशल नंबर, विराट और रोहित से है कनेक्शन

South Africa v India: Final - ICC Men
विराट कोहली और रोहित शर्मा टी 20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप 2024

Team India special flight number UK 1845 connection with Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के जांबाजों ने हाल ही में T20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। भारत की इस जीत की खुशी पूरे देश में अलग-अलग तरीके से मनाई जा रही है। आज सभी भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, उनके साथ नाश्ता किया और हंसी-मजाक भी किया। इसके बाद, भारतीय टीम अपनी विक्ट्री परेड के लिए दिल्ली से मुंबई के लिए विस्तारा की स्पेशल फ्लाइट UK 1845 से रवाना हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस स्पेशल फ्लाइट का रोहित और विराट के साथ क्या कनेक्शन है?

Ad

क्या है विस्तारा UK 1845 से रोहित और विराट का कनेक्शन?

Ad

विस्तारा UK 1845 दोपहर 2:55 पर दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर चुकी है और इसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित सभी भारतीय खिलाड़ी सवार हैं। अगर आप ध्यान दें तो इस स्पेशल फ्लाइट का नंबर विस्तारा UK 1845 है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फ्लाइट के नंबर को खूब डिकोड कर रहे हैं। इस फ्लाइट का नंबर 18 और 45, यानी विराट और रोहित की जर्सी नंबर से मेल खाता है। फैंस वैसे ही इस जोड़ी के दीवाने हैं, ऐसे में जब विस्तारा फ्लाइट का यह नुमेरिक कनेक्शन टीम इंडिया के क्रिकेटरों को दिल्ली से मुंबई लेकर जा रहा है, तो फैंस फ्लाइट नंबर को भी खूब चर्चा में ला रहे हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप की जीत का जश्न

Ad

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप की जीत का जश्न होने वाला है। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली से मुंबई शाम 5 बजे के आस-पास पहुंचेगी और उनके साथ उनके सभी फैंस भी वानखेड़े स्टेडियम में आने वाले हैं।

अगर आप भी टीम इंडिया के साथ इस शानदार ट्रॉफी को भारत लाने की खुशी में भारतीय खिलाड़ियों के साथ शामिल होना चाहते हैं, तो आप शाम 5 बजे मुंबई स्थित मरीन ड्राइव के पास वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। यह विक्ट्री परेड 5 बजे शुरू होगी।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications