थाइलैंड पुलिस ने शेन वॉर्न के निधन का बड़ा कारण बताया

Australia v England - 2nd Test: Day 4
Australia v England - 2nd Test: Day 4

दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। थाइलैंड पुलिस ने बताया कि शेन वॉर्न का निधन किस वजह से हुआ। थाइलैंड पुलिस के मुताबिक वॉर्न को सीने में दर्द की शिकायत थी और अस्थमा भी था।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को 52 साल की उम्र में संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वॉर्न थाईलैंड के एक विला में थे, डॉक्टरों ने उन्हें ठीक करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। वॉर्न का असामयिक निधन क्रिकेट बिरादरी के लिए एक बड़ा झटका रहा।

शेन वॉर्न को लेकर थाइलैंड पुलिस का बयान

शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई इसको लेकर सबके मन में एक बड़ा सवाल था। वहीं अब थाइलैंड पुलिस ने बताया कि वॉर्न को क्या दिक्कतें थीं। एक बयान जारी कर पुलिस ने कहा,

डेथ से पहले शेन वॉर्न को सीने में दर्द हुआ था। इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट से पता चलता है कि वो अस्थमा और दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे। वॉर्न दिल की बीमारी को लेकर डॉक्टर की भी सलाह ले रहे थे।

इससे पहले शेन वॉर्न के मैनेजर ने बताया था कि थाइलैंड में उस रात क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि शेन वॉर्न फॉक्स क्रिकेट से लीव लेकर थाइलैंड छुट्टियां बिताने गए थे। वहां पर पहुंचने के बाद वो शाम पांच बजे बाहर जाने वाले थे। हालांकि उससे पहले ही उनका निधन हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 708 विकेट लिए और विश्व में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने 194 एकदिवसीय खेले और इसमें उन्होंने 293 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications