द हंड्रेड वुमेंस कंपटीशन (The Hundred Womens Competition 2021) के 25वें मुकाबले में साउदर्न ब्रेव ने वेल्स फायर को 39 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए साउदर्न ब्रेव ने स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की धुआंधार पारी की बदौलत निर्धारित 100 गेंद पर 166 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में वेल्स फायर की टीम पूरे 100 गेंद खेलने के बाद 4 विकेट खोकर 127 रन ही बना पाई और उन्हें एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही साउदर्न ब्रेव की टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई है और वेल्स फायर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।वेल्स फायर की कप्तान सोफी लफ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। साउदर्न ब्रेव की तरफ से डेनियल व्याट और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 69 गेंद पर 107 रनों की जबरदस्त ताबड़तोड़ साझेदारी की।स्मृति मंधाना ने 78 रनों की शानदार पारी खेलीडेनियल व्याट ने 34 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 52 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। सोफिया डंकले ने 13 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए और टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।⭐️ @mandhana_smriti ⭐️She scored a brilliant 78 as Southern Brave guaranteed their place in the final!#TheHundred pic.twitter.com/z5zLmMErYi— The Hundred (@thehundred) August 11, 2021लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्स फायर की शुरूआत तो अच्छी रही। पहले विकेट के लिए ब्रनोय स्मिथ और हीली मैथ्यूज ने 42 गेंद पर 45 रनों की साझेदारी की। हालांकि ये बल्लेबाज जरूरी रन रेट के हिसाब से रन नहीं बना पाईं। स्मिथ ने 27 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं हीली मैथ्यूज ने 19 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली।मिडिल ऑर्डर में जॉर्जिया रेडमेन ने 27 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए और कप्तान सोफी लफ ने 21 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद टीम 100 गेंद खेलकर 127 रन ही बना पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।#SmritiMandhana's purple patch continues as her remarkable performance takes #SouthernBrave Women to the Final of #TheHundred! 🤩Watch the highlights of this match on #FanCode 👉 https://t.co/aDwd6AkKlq#CricketOnFanCode #TheHundredOnFanCode @thehundred pic.twitter.com/pI64Os9Nh6— FanCode (@FanCode) August 12, 2021