स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट ने जबरदस्त साझेदारी कर जिताया मैच, बेथ मूनी की 97 रनों की नाबाद पारी गई बेकार

Southern Brave Women v London Spirit Women - The Hundred
Southern Brave Women v London Spirit Women - The Hundred

द हंड्रेड वुमेंस कंपटीशन 2022 (The Hundred Womens Competition 2022) के दूसरे मुकाबले में साउदर्न ब्रेव वुमेंस ने लंदन स्प्रिट वुमेंस को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्प्रिट ने निर्धारित 100 गेंदों पर 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में साउदर्न ब्रेव ने इस टार्गेट को 94 गेंदों पर ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेनी व्याट को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

लंदन स्प्रिट ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। बेथ मूनी ने टीम के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की और मिडिल ऑर्डर में अमेलिया केर ने भी उपयोगी पारी खेली। बेथ मूनी ने सिर्फ 55 गेंद पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली। वहीं अमेलिया केर ने 27 गेंद पर 4 चौके की मदद से 37 रन बनाए। हालांकि बाकी सारी बल्लेबाज फ्लॉप रहीं और इसी वजह से टीम 155 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। साउदर्न ब्रेव की तरफ से अमांडा वेलिंग्टन ने 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट ने की जबरदस्त साझेदारी

टार्गेट का पीछा करने उतरी साउदर्न ब्रेव की शुरूआत काफी शानदार रही। स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 गेंद पर 62 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने 14 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए। वहीं व्याट ने सिर्फ 34 गेंद पर 12 चौके 2 छक्के की मदद से 65 रनों की पारी खेली। वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुईं।

मिडिल ऑर्डर में सोफिया डंकले ने 24 गेंद पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को टार्गेट तक पहुंचा दिया। जॉर्जिया एडम्स ने 18 रन और फ्रेया केम्प ने नाबाद 14 रन बनाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications