ये वही ग्राउंड है जहां ग्लेन मैक्सवेल ने एक टांग पर 200 रन मारे थे...MI vs RCB मैच से पहले बड़ा बयान आया सामने

ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया
ग्लेन मैक्सवेल को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक आरसीबी के दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का फॉर्म काफी खराब चल रहा है और उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाना चाहिए। हालांकि ये वही मैदान है जहां पर वर्ल्ड कप में ग्लेन मैक्सवेल ने एक टांग पर खड़े रहकर दोहरा शतक लगा दिया था। शायद इसी वजह से उन्हें इस मैच में भी खिलाया जाए।

Ad

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। वो इस सीजन एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वो दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म कितना खराब रहा है। अगर हम ग्लेन मैक्सवेल की पिछली कुछ पारियों पर नजर डालें तो वो सुपर फ्लॉप रहे हैं। हालांकि अब मैक्सवेल उस मैदान पर खेलेंगे, जहां पर उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही वर्ल्ड कप के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 200 रनों की पारी खेली थी और टीम को मैच जिताया था।

ग्लेन मैक्सवेल को MI के खिलाफ भी मिल सकता है मौका - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक ग्लेन मैक्सवेल को रिप्लेस करने के लिए विल जैक्स बैठे हैं लेकिन इस मैच में शायद ऐसा ना हो पाए। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

विल जैक्स बेंच पर बैठे हुए हैं और आप उनका प्रयोग कर सकते हैं। वो काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं। अगर आप लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट की बात करते हैं तो फिर विल जैक्स को लाकर ग्लेन मैक्सवेल को बाहर कर दीजिए। हालांकि मुझे लगता नहीं है कि ऐसा होगा, क्योंकि ये वही मैदान है जहां पर मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक टांग के सहारे 200 रन मार दिया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications